इलाहाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा दिनांक 9 जुलाई, 2018 (सोमवार) को आर्य कन्या इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए सीओ मोनिका चड्ढा ने संदेश दिया कि बातचीत से किसी भी चुनौती का समाधान किया जा सकता है।
छात्राओं को सुरक्षा के टिप्स देते हुए सीओ मोनिका चड्ढा ने कहा कि सोशल साइट्स- फेसबुक/व्हाट्सएप आदि का प्रयोग सावधानी से करें। यदि छात्राओं के साथ कोई गलत हरकत करता है तो उसे छिपाएं नहीं। अपने मन की पीड़ा को किसी भरोसेमंद व्यक्ति के साथ जरुर साझा करें। जरुरत पड़ने पर वीमेन पॉवर लाइन- 1090 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है, इसमें आपकी पहचान गुप्त रखते हुए पुलिस कार्यवाही करती है।
Related Photos
![इलाहाबाद के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को संबोधित करती सीओ मोनिका चड्ढा।](https://s3.amazonaws.com/imgfoundation.amarujala.com/uploadimage/library/16_9/16_9_3/oldimg_2018_07_23_041904.jpeg)
![इलाहाबाद के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्राएं।](https://s3.amazonaws.com/imgfoundation.amarujala.com/uploadimage/library/16_9/16_9_3/oldimg_2018_07_23_041908.jpeg)
![इलाहाबाद के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्राएं।](https://s3.amazonaws.com/imgfoundation.amarujala.com/uploadimage/library/16_9/16_9_3/oldimg_2018_07_23_041918.jpeg)
![इलाहाबाद के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला की प्रकाशित खबर।](https://s3.amazonaws.com/imgfoundation.amarujala.com/uploadimage/library/16_9/16_9_3/oldimg_2018_07_23_041923.jpg)