अमर उजाला फाउंडेशन (ए.यू.एफ.), बाल चित्र समिति, भारत (सी.एफ.एस.आई.) के संयुक्त तत्वावधान में अमर उजाला के प्रसार वाले सात संस्करणों: मेरठ, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, आगरा, नैनीताल और देहरादून में ‘बाल फिल्म महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक संस्करण में सौ से अधिक स्कूलों और पचास से अधिक गांवों में दिखाई जाएंगी फ़िल्में। ‘बाल फिल्म महोत्सव’ का आगाज बाल दिवस के उपलक्ष्य में 14 नवम्बर, 2018 से किया गया। यह सिलसिला आगामी महीनों में भी जारी रहेगा। फिलहाल इसकी शुरुआत वाराणसी, मिर्जापुर, मेरठ, बागपत और झांसी जिले से की जा रही है।
‘बाल फिल्म महोत्सव’ के माध्यम से सुदूर ग्रामीण अंचल के बच्चों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त बेहतरीन फ़िल्में दिखाई जा रही है। हेडा होडा, कभी पास कभी फेल, करामाती कोट, मल्ली, कुत्ते की कहानी, छू लेंगे आकाश, ये है छक्कड़ बक्कड़ बम्बे बो, छोटा सिपाही, अभय, एक अजूबा, महक मिर्जा, चरण दास चोर और हंगामा बाम्बे इस्टाइल जैसी मिल्में शामिल हैं।
हर फिल्म अपनी कहानी से बच्चों के मन में एक गहरी पैठ बनाती हैं और बेहतरीन सीख भी देती है। कथानक की बात की जाए तो किसी फिल्म में देशभक्ति है, तो किसी में किरदार अपने चरित्र से बच्चों के मन में बेस भूत-प्रेतों के डर को भगाता है। किसी में दादी अपने अनुभवों की घुट्टी पिलाती नज़र आती है, तो कोई फिल्म अपने नन्हे सिपाही के किरदार से सबका मन मोह लेती है। कहीं रिश्तों का ताना-बाना है, तो कहीं करामाती कोट की कहानी। बाल चित्र समिति, भारत की हर फिल्म हंसाते-हंसाते बच्चों को कुछ नया करने और बेहतर शिक्षा प्रदान करती हैं।
02,APR 2024
Amar Ujala Foundation, renowned for its educational and social initiatives, organized the Bal Film Mahotsav, a film festival aimed at educating and inspiring young minds. The festival showcased a series of films, including “Gattu ki Samajhdari,” “Detective Gattu,” “Jadui Pencil,”…
Read More arrow_forward
28,MAR 2024
Amar Ujala Foundation organized a unique event, the Bal Film Mahotsav, aimed at educating and inspiring the young minds of Moradabad. The Mahotsav featured films such as "Gattu ki Samajhdari," "Detective Gattu," "Jadui Pencil," and "Acchi Aadatein," each carrying a…
Read More arrow_forward
22,MAR 2024
Amar Ujala Foundation organized the Bal Film Mahotsav, a children's film festival that aimed to inspire and educate young minds through the power of cinema. The event showcased films such as "Gattu ki Samajhdari," "Detective Gattu," "Jadui Pencil," and "Acchi…
Read More arrow_forward
19,MAR 2024
In a bid to educate, motivate, and inspire young minds, the Amar Ujala Foundation organized the Bal Film Mahotsav in three schools located in the Maholi block of Sitapur district. The event took place at the government primary school in…
Read More arrow_forward
29,FEB 2024
Amar Ujala Foundation, in its ongoing commitment to enhancing educational experiences, recently organized a vibrant Bal Film Mahotsav in Moradabad Dehat. The Mahotsav aimed to ignite young minds through the magic of cinema, introducing them to a world of creativity…
Read More arrow_forward
20,FEB 2024
Amar Ujala Foundation organized a 'Bal Film Mahotsav' aimed at inspiring students to adopt values like truthfulness, good behavior, and regular newspaper reading. The Mahotsav featured films such as 'Gattu ki Samajhdari' and 'Acchi Aadatein', which left a lasting impact…
Read More arrow_forward
17,FEB 2024
Amar Ujala Foundation organized the Bal Film Mahotsav at Primary School Baraitha Khijaripur, Upper Primary School Baraitha, and Primary School Koori in Block Kundarki. The event showcased films like "Gattu ki Samajhdari" and "Traffic Niyam," which left a lasting impact…
Read More arrow_forward
13,FEB 2024
Amar Ujala Foundation's Bal Film Mahotsav recently captivated students across various schools in Mishrikh-Sitapur. The event, held at Purv Madhyamik Vidyalay, Prathmik Vidyalay Ulavapur, and Prathmik Vidyalay Gazipur, showcased thought-provoking films like "Gattu ki Samajhdari" and "Acchi Aadatein." These films…
Read More arrow_forward
01,AUG 2023
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बाल फिल्म का आयोजन पुलिस मॉडर्न स्कूल, मुरादाबाद किया गया | अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बाल फिल्म का आयोजन पुलिस मॉडर्न स्कूल, मुरादाबाद किया गया | ट्रैफिक नियम, डिटेक्टिव गट्टू, जादुई पेंसिल,…
Read More arrow_forward
26,JUL 2023
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बाल फिल्म का आयोजन आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुध बाजार, मुरादाबाद में किया गया | ट्रैफिक नियम, डिटेक्टिव गट्टू,जादुई पेंसिल, जैसी फिल्मों ने 120 विद्यार्थियों को सत्य के मार्ग पर चलने, दैनिक जीवन में…
Read More arrow_forward
20,SEP 2019
अमर उजाला फाउंडेशन एवं बाल चित्र समिति भारत के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार, 20, सितम्बर, 2019 को सहपऊ क्षेत्र के दो कॉलेजों में सैकड़ों विद्यार्थियों को बाल फिल्में दिखाई गई। फिल्म देखने के बाद विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी दिखाई…
Read More arrow_forward
19,SEP 2019
अमर उजाला फाउंडेशन एवं बाल चित्र समिति भारत के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार 19, सितम्बर ,2019 को सिकंदराराऊ के शिशु शिक्षा मंदिर पेड़वाला स्कूल में बच्चों की मांग पर कभी पास कभी फेल फिल्म का सामूहिक प्रदर्शन किया गया। सैकड़ों…
Read More arrow_forward
18,SEP 2019
अमर उजाला फाउंडेशन एवं बाल चित्र समिति के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार 18, सितम्बर, 2019 को सिकंदराराऊ नगर के दो स्कूलों में बाल फिल्म दिखाई गई। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने बड़े चाव से यह फिल्म देखी। इस फिल्म से…
Read More arrow_forward
17,SEP 2019
अमर उजाला फाउंडेशन एवं बाल चित्र समिति के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार, 17 सितम्बर, 2019 को हाथरस के श्रीमती इंदिरा गांधी गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल और जीपीएस इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल में बाल फिल्में दिखाई गई। इन फिल्मों को देखते हुए…
Read More arrow_forward
14,SEP 2019
अमर उजाला फाउंडेशन और बाल चित्र समिति के संयुक्त तत्वावधान में बाल फिल्म महोत्सव कार्यक्रम के तहत शनिवार 14 सितम्बर,2019 को एमएलडीवी इंटर कॉलेज और डीआरबी इंटर कॉलेज में बाल फिल्में दिखाई गईं। फिल्मों की कहानी के जरिए बच्चों को…
Read More arrow_forward
02,SEP 2019
अमर उजाला फाउंडेशन व बाल चित्र समिति, भारत के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे बाल फिल्म महोत्सव कार्यक्रम के तहत सोमवार, 2 सितंबर, 2019 को अलीगढ़ के प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक विद्यालय (समेकित) लेखराजपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय एलमपुर व सरायमान सिंह में…
Read More arrow_forward
30,AUG 2019
अमर उजाला फाउंडेशन व बाल चित्र समिति भारत के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार, 30 अगस्त, 2019 को अलीगढ़ के खैर स्थित गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, माउंट हिल इंटरनेशनल स्कूल और जरारा गांव में बच्चों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त बाल…
Read More arrow_forward
29,AUG 2019
अमर उजाला फाउंडेशन व बाल चित्र समिति, भारत के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार, 29 अगस्त, 2019 को बाल फिल्म महोत्सव कार्यक्रम के तहत अलीगढ़ के चंडौस स्थित महर्षि दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल ओगीपुर, गायत्री स्मारक इंटर कॉलेज व ग्राम पंचायत…
Read More arrow_forward
09,AUG 2019
अमर उजाला फाउंडेशन और बाल चलचित्र समिति की ओर से शुक्रवार, 9 अगस्त, 2019 को गाजियाबाद के औद्योगिक क्षेत्र स्थित संस्कार को-एजुकेशनल स्कूल में बाल फिल्म महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा छह से 11वीं तक की कक्षा…
Read More arrow_forward
08,AUG 2019
अमर उजाला फाउंडेशन और बाल चित्र समिति की ओर से बाल फिल्म महोत्सव के तहत दिखाई जा रही बाल फिल्मों के क्रम में गुरूवार, 8 अगस्त, 2019 को नोएडा के सेक्टर- 73 स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल में बाल फिल्म महोत्सव…
Read More arrow_forward
02,AUG 2019
अमर उजाला फाउंडेशन व बाल चित्र समिति के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार, 2 अगस्त, 2019 को गाजियाबाद के वैशाली, सेक्टर- 1 स्थित सनवैली इंटरनेशनल स्कूल में बाल फिल्म महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल में कक्षा चार…
Read More arrow_forward
01,AUG 2019
अमर उजाला फाउंडेशन और बाल चलचित्र समिति की ओर से बृहस्पतिवार, 1 अगस्त, 2019 को नोएडा के सेक्टर-73 स्थित श्याम सिंह स्मारक कन्या इंटर कॉलेज में बाल फिल्म महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय में अध्ययनरत 6वीं से…
Read More arrow_forward
20,MAY 2019
अमर उजाला फाउंडेशन और बाल चित्र समिति, भारत की ओर से सोमवार, 20 मई, 2019 को गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित सेंट टेरसा स्कूल में बाल फिल्म महोत्सव का आयोजन किया गयाl इस दौरान 6वीं कक्षा में पढ़ रहे करीब 300…
Read More arrow_forward
16,MAY 2019
अमर उजाला फाउंडेशन और बाल चित्र समिति की ओर से गुरूवार, 16 मई, 2019 को नोएडा के सेक्टर- 44 स्थित महामाया बालिका इंटर कॉलेज में सीनियर वर्ग की तीन सौ से अधिक छात्राओं को बाल फिल्म ‘छू लेंगे आकाश’ दिखाई…
Read More arrow_forward
15,MAY 2019
अमर उजाला फाउंडेशन और बाल चित्र समिति की ओर से बाल फिल्म महोत्सव के तहत दिखाई जा रही बाल फिल्मों के क्रम में बुधवार, 15 मई, 2019 को नोएडा के सेक्टर- 44 स्थित महामाया बालिका इंटर कॉलेज में बाल फिल्म…
Read More arrow_forward
10,MAY 2019
अमर उजाला फाउंडेशन और बाल चित्र समिति की ओर से बाल फिल्म महोत्सव के तहत दिखाई जा रही बाल फिल्मों के क्रम में बृहस्पतिवार, 10 मई, 2019 को नोएडा के सेक्टर- 50, ई-ब्लॉक स्थित सामुदायिक केंद्र में आर्थिक रूप से…
Read More arrow_forward
09,MAY 2019
अमर उजाला फाउंडेशन और बाल चित्र समिति की ओर से बाल फिल्म महोत्सव के तहत दिखाई जा रही बाल फिल्मों के क्रम में बृहस्पतिवार, 9 मई, 2019 को नोएडा के सेक्टर- 51, होसियारपुर स्थित सत्य पब्लिक स्कूल में बच्चों को…
Read More arrow_forward
29,APR 2019
अमर उजाला फाउंडेशन व बाल चित्र समिति के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार, 29 अप्रैल, 2019 को नोएडा के सेक्टर-44, छलेरा गांव स्थित वाइस ऑफ स्लम में बाल फिल्म महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने 90 मिनट…
Read More arrow_forward
26,APR 2019
अमर उजाला फाउंडेशन व बाल चित्र समिति के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार, 26 अप्रैल, 2019 को नोएडा के सेक्टर-93 बी स्थित आश्रय सोसाइटी में बाल फिल्म महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को 90 मिनट की बाल…
Read More arrow_forward
23,APR 2019
अमर उजाला फाउंडेशन व बाल चित्र समिति के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार, 23 अप्रैल, 2019 को नोएडा के सेक्टर-48, सी-ब्लॉक स्थित फाउंडेशन स्टेप स्कूल में बाल फिल्म महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को ‘कुत्ते की कहानी’…
Read More arrow_forward
26,DEC 2018
अमर उजाला फाउंडेशन और बाल चलचित्र समिति, भारत के संयुक्त प्रयास से आयोजित बाल फिल्म महोत्सव के तहत बुधवार, 26 दिसम्बर, 2018 को वाराणसी के तीन स्कूलों में फिल्में दिखाई गईं, जिसमें बच्चों ने पूरी मस्ती की और कई ज्ञान…
Read More arrow_forward
24,DEC 2018
अमर उजाला फाउंडेशन और बाल चलचित्र समिति, भारत की ओर से आयोजित 'बाल फिल्म महोत्सव' में सोमवार, 24 दिसम्बर, 2018 को वाराणसी के बुलानाला स्थित चिल्ड्रेन एकेडमी में बच्चों को बाल फिल्में दिखाई गईं। जूनियर बच्चों को दिखाई गई बाल…
Read More arrow_forward
22,DEC 2018
अमर उजाला फाउंडेशन व बाल चित्र समिति के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 22 दिसम्बर, 2018 को मिर्जापुर के चुनार स्थित तीन विद्यालयों में बाल फिल्म महोत्सव के तहत बाल फिल्में प्रदर्शित की गईं। इन्हें देखकर बच्चों ने संस्कार सहित जीवन…
Read More arrow_forward
21,DEC 2018
अमर उजाला फाउंडेशन और बाल चित्र समिति की ओर से शुक्रवार, 21 दिसम्बर, 2018 को मिर्जापुर (नरायनपुर) के तीन विद्यालयों में तीन बाल फिल्में दिखाई गईं। बाल फिल्म महोत्सव के तहत छात्र-छात्राओं के बीच छोटा सिपाही, एक अजूबा व कभी…
Read More arrow_forward
20,DEC 2018
अमर उजाला फाउंडेशन और बाल चित्र समिति की ओर से गुरूवार, 20 दिसम्बर, 2018 को मिर्जापुर के अदलहाट में बाल फिल्म महोत्सव का आयोजन किया गयाl इस दौरान अदलहाट के तीन विद्यालयों में बाल फिल्में दिखाई गईं। इनमें फिल्म एक…
Read More arrow_forward
19,DEC 2018
अमर उजाला फाउंडेशन और बाल चित्र समिति के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार, 19 दिसम्बर, 2018 को कछवां (मिर्जापुर) के तीन स्कूलों में तीन बाल फिल्में दिखाई गईं। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत बाल फिल्मों को देखकर बच्चे चहक उठे।…
Read More arrow_forward
18,DEC 2018
अमर उजाला फाउंडेशन और बाल चित्र समिति की ओर से बाल फिल्म महोत्सव के तहत मंगलवार, 18 दिसम्बर, 2018 को मिर्जापुर के जमालपुर ब्लॉक के दो विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को बाल फिल्म दिखाई गई। अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत बाल फिल्में…
Read More arrow_forward
17,DEC 2018
अमर उजाला फाउंडेशन और बाल चित्र समिति की ओर से आयोजित फिल्म महोत्सव में सोमवार, 17 दिसम्बर, 2018 को मिर्जापुर के तीन विद्यालयों में बाल फिल्में दिखाई गई। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत बाल फिल्मों को देख बच्चे खुशी…
Read More arrow_forward
15,DEC 2018
अमर उजाला फाउंडेशन और बाल चित्र समिति की ओर से आयोजित बाल फिल्म महोत्सव के तहत शनिवार, 15 दिसम्बर, 2018 को मिर्जापुर के तीन विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को बाल फिल्में दिखाई गईं। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत बाल फिल्मों को देख…
Read More arrow_forward
14,DEC 2018
अमर उजाला फाउंडेशन और बाल चित्र समिति के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार, 14 दिसम्बर, 2018 को मिर्जापुर के दो विद्यालयों में बच्चों को बाल फिल्म छोटा सिपाही और कभी पास कभी फेल दिखाई गई। बाल फिल्म महोत्सव के तहत प्रदर्शित…
Read More arrow_forward
13,DEC 2018
अमर उजाला फाउंडेशन और बाल चित्र समिति की ओर से बाल फिल्म महोत्सव के तहत दिखाई जा रही बाल फिल्मों के क्रम में गुुुरुवार, 13 दिसम्बर, 2018 को मिर्जापुर के तीन विद्यालयों में बाल फिल्में दिखाई गई। इन फिल्मों को…
Read More arrow_forward
05,DEC 2018
अमर उजाला फाउंडेशन और बाल चलचित्र समिति, भारत की पहल पर दिखाई जा रही बाल फिल्मों के क्रम में बुधवार, 5 दिसम्बर, 2018 को वाराणसी के चोलापुर ब्लाक के दानगंज क्षेत्र में बच्चों को बाल फिल्म दिखाई गई। जोश और…
Read More arrow_forward
03,DEC 2018
अमर उजाला फाउंडेशन व बाल चलचित्र समिति, भारत की ओर से वाराणसी के हरहुआ क्षेत्र में सोमवार, 3 दिसम्बर, 2018 को बच्चों को बाल फिल्म दिखाई गई। बाल फिल्म महोत्सव के इस क्रम में सुबह बैजलपट्टी स्थित राजेश्वरी बालिका इंटर…
Read More arrow_forward
14,NOV 2018
अमर उजाला और बाल चित्र समिति की ओर से बुधवार, 14 नवम्बर से सात दिवसीय बाल फिल्म महोत्सव शुरू हुआ। कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल और अर्जुन अवार्डी अंतरराष्ट्रीय पहलवान अलका तोमर ने महोत्सव का शुभारंभ किया। रेलवे रोड चौराहा स्थित…
Read More arrow_forward
14,NOV 2018
वाराणसी। अमर उजाला फाउंडेशन और बाल चलचित्र सोसाइटी भारत के संयुक्त प्रयास से बुधवार, 14 नवम्बर, 2018 को काशी में ‘बाल फिल्म महोत्सव’ का आगाज होने जा रहा है। आर्य महिला नागरमल मुरारका मॉडल स्कूल चेतगंज में सुबह दस बजे…
Read More arrow_forward
14,NOV 2018
अमर उजाला फाउंडेशन, बाल चित्र समिति के साथ मिलकर देश के करीब सौ से अधिक स्कूलों और पचास से अधिक गांवों में लाखों बच्चों को ‘बाल फिल्म महोत्सव’ के तहत बाल फिल्में दिखाने जा रहा है। इसका आगाज बाल दिवस…
Read More arrow_forwardचंडीगढ़। महिला क्रिकेट विश्व कप की गूंज के बीच चंडीगढ़ की युवा महिला क्रिकेटरों में भी उत्साह चरम पर है। नेट्स पर पसीना बहा रही शहर की बेटियों की आंखों में अब एक ही सपना है-टीम इंडिया की नीली जर्सी। इस सपने को नई उड़ान दी है शहर की बेटी और भारतीय टीम की तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा ने, जिनकी सफलता युवा क्रिकेटरों के लिए मिसाल बन गई है। क्रिकेट में बेटियां खूब चौके-छक्के मार रही हैं। हालांकि इन सपनों के साथ एक टीस भी जुड़ी है। खिलाड़ियों का कहना था कि यूटी क्रिकेट एसोसिएशन बनने के बाद सुविधाओं में सुधार जरूर हुआ है लेकिन अभी भी लड़कियों को लड़कों के बराबर अवसर और संसाधन नहीं मिल पा रहे हैं। जहां लड़कों को बेहतर स्टेडियम और आधुनिक सुविधाएं मिलती हैं, वहीं लड़कियां आज भी सीमित संसाधनों के बीच अपनी मंजिल तलाशने को मजबूर हैं। अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम में सेक्टर-9 में जुटीं चंडीगढ़ की वरिष्ठ और उभरती महिला क्रिकेटरों ने अपने अनुभव साझा किए। महिला क्रिकेटरों ने कहा कि अवसर और सुविधाएं बराबर मिलें तो वे साबित कर देंगी कि प्रतिभा किसी से कम नहीं है, बस उसे निखारने के लिए सही मंच की जरूरत है। सीपीएल में मंच न मिलने का मलाल युवा खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा निराशा चंडीगढ़ प्रीमियर लीग (सीपीएल) में महिला वर्ग को अपेक्षित मंच नहीं मिलने पर जताई। उनका कहना था कि चार टीमों वाली यह लीग महिला क्रिकेट के लिए बड़ा अवसर बन सकती थी। इससे खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी मैच मिलते और नई प्रतिभाओं को पहचान बनाने का मौका मिलता। लड़कियों को सीमित विकल्पों में करना पड़ रहा अभ्यास इशाना चड्ढा और प्रियंका ने कहा कि जहां लड़कों को अभ्यास के लिए बेहतर स्टेडियम और सुविधाएं मिलती हैं, वहीं लड़कियों को सीमित विकल्पों में अभ्यास करना पड़ता है। ट्विंकल पाठक, यशिका साहनी और इशाना ने मांग की कि महिला खिलाड़ियों को भी अच्छे और समतल मैदान उपलब्ध कराए जाएं ताकि चोट का खतरा कम हो और प्रदर्शन बेहतर हो सके। उन्होंने कहा कि बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर से ही अगली नंदिनी शर्मा निकलेंगी। नंदिनी की सफलता युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा अंडर-15 और अंडर-17 खिलाड़ी अदिति श्योराण ने कहा कि नंदिनी शर्मा जैसी खिलाड़ियों की सफलता युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इससे यह भरोसा बढ़ता है कि चंडीगढ़ से भी राष्ट्रीय टीम तक पहुंचा जा सकता है। वहीं अंडर-19 खिलाड़ी मानवी का कहना है कि प्रतिभा को निखारने के लिए सुविधाओं के साथ-साथ नियमित और अधिक प्रतिस्पर्धी मैचों का आयोजन भी जरूरी है। युवा क्रिकेटरों ने कहा है कि अगर उन्हें बेहतर मैदान, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और पर्याप्त मैच मिलें तो चंडीगढ़ से भविष्य में और भी नंदिनी शर्मा निकल सकती हैं। विश्व कप के माहौल ने इन बेटियों के सपनों को नई उड़ान दी है, अब जरूरत उन सपनों को साकार करने के लिए मजबूत मंच और अवसर देने की है। सोनाक्षी और लावन्या जैसी युवा खिलाड़ियों ने भी ट्रायल और बुनियादी सुविधाओं को लेकर अपनी राय रखी।

कानपुर। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत उत्कर्ष नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज परसौली गल्ला मंडी में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। योगाचार्य एचपी सिंह, सहयोगी शिवांगी और पारुल ने जीएनएम, बीएससी नर्सिंग व पैरामेडिकल छात्राओं को अनुलोम-विलोम, कपालभाति, बटरफ्लाई व ताड़ासन का अभ्यास कराया तथा योग के लाभ बताए। उन्होंने कहा कि नियमित योग से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है और तनाव कम होता है। कार्यक्रम में कॉलेज के चेयरमैन डॉ. राजेश त्रिवेदी, डायरेक्टर डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी, डॉ. यशस्वनी त्रिवेदी व प्राचार्य इंद्रावती चतुर्वेदी मौजूद रहीं। अतिथियों ने छात्राओं को योग को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
अलीगढ़। अमर उजाला के बैनर तले मसूदाबाद चौक स्थित एसएस मेडिसेंटर में शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 55 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वरिष्ठ हृदय एवं डायबिटीज रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय सिंघल के निर्देशन में आयोजित निशुल्क शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. उज्ज्वल सिंघल ने 55 मरीजों की निशुल्क बीएमडी (बोन मिनरल डेंसिटी) जांच की। मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के हिसाब से चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया। उन्होंने कहा कि समय-समय पर जांच कराने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं का समय रहते पता लगाया जा सकता है और उचित उपचार संभव हो पाता है।

नई दिल्ली
विश्व रक्तदाता दिवस पर रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविरों में हर वर्ग के लोग शामिल हुए। 40 डिग्री से ऊपर की भीषण गर्मी और उमस के बीच दूसरों की जान बचाने के लिए हजारों लोगों ने रक्तदान कर स्वस्थ भारत के निर्माण की मुहिम में अपना योगदान दिया। रक्तदान शिविरों में कई जगह लोग घंटों अपनी बारी का इंतजार करते रहे। किसी अनजान की जान बचाने का जज्बा महादानियों में देखते ही बनता था। पहली बार रक्तदान कर रहे युवाओं ने उत्साह दिखाया, वहीं 60 वर्ष से ऊपर के कई वरिष्ठ नागरिकों ने रक्तदान कर दूसरों को भी अमर उजाला फाउंडेशन की इस मुहिम में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। दिव्यांगजनों ने भी रक्तदान अभियान में हिस्सा लिया। शिविर में रक्तदान करने वाले प्रत्येक महादानी को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
अमर उजाला के प्रसार वाले सात में से चार राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़ और हरियाणा के 80 से अधिक शहरों में 5,270 महादानी रक्तदान किया। अकेले रोहतक यूनिट में 834 रक्तदानियों ने महादान किया।
अमर उजाला फाउंडेशन की इस मुहिम में विभिन्न अस्पताल और सामाजिक संगठन भी भागीदार बने। लखनऊ में 493, कानपुर में 290, प्रयागराज में 201, मेरठ में 617, गाजियाबाद में 166, अलीगढ़ में 171, झांसी में 110, मुरादाबाद में 127, आगरा में 237, गोरखपुर में 200, वाराणसी में 298 और बरेली में 137 यूनिट रक्तदान हुआ।
इसी तरह से चंडीगढ़ यूनिट में 604 यूनिट रक्तदान हुआ। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 45 और हिसार यूनिट में 191 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्र देकर सम्मानित किया गया।

80 प्रतिशत से ज्यादा ग्रामीण पृष्ठभूमि के विद्यार्थी
यूपी के 28 विद्यार्थी चयनित, शेष हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश के हैं।
नौवीं-दसवीं के 23 विद्यार्थियों को मिलेंगे 50-50 हजार रुपये
11-12वीं के 23 विद्यार्थियों को मिलेंगे 75-75 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 के परिणामों की घोषणा हो गई है। छह राज्यों के प्रादेशिक शिक्षा बोर्डों के 46 प्रतिभाशाली, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति दी जा रही है। नौवीं-दसवीं में पढ़ने वाले 23 विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये और 11-12वीं के 23 विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये की एकमुश्त छात्रवृत्ति दी जाएगी। चूंकि अभी बोर्ड की परीक्षाएं चल रहीं हैं, इसलिए छात्रों को उनके एक-एक अभिभावक के साथ अप्रैल में नोएडा या किसी अन्य स्थान पर आमंत्रित करके सम्मानित किया जाएगा। छात्रवृत्ति पाने वाले विद्यार्थियों में अस्सी फीसदी से ज्यादा ग्रामीण पृष्ठभूमि के हैं।
अमर उजाला के प्रसार क्षेत्र वाले छह राज्यों के 22 प्रकाशन केंद्रों के जरिये नवंबर में हुई लिखित परीक्षा और उसके बाद हुए साक्षात्कार तथा आवेदकों द्वारा दिए गए दस्तावेजों का सत्यापन करके करीब डेढ़ लाख आवेदकों में से इन प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। छात्रवृत्ति पाने वालों में उत्तर प्रदेश से 28, शेष हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों से हैं ।
नौवीं-दसवीं वर्ग में:
विशाल (रोल नंबर 2590068, मथुरा)
चंद्रभान (रोल नंबर 2380262, अलीगढ़)
विनायक वर्मा (रोल नंबर 1210208, लखीमपुर खीरी)
प्रिया (रोल नंबर 2170001, पंचकुला)
पारस सिंह (रोल नंबर 2760024, चमोली)
सुखवीर (रोल नंबर 2630020, हमीरपुर)
आरती (रोल नंबर 2430178, बुलंदशहर)
रत्नेश (रोल नंबर 1390207, गोरखपुर)
गीता जोशी (रोल नंबर 1650003, चंपावत)
हरीश (रोल नंबर 1550202, हिसार)
नमन (रोल नंबर 2250020, जम्मू)
भानू (रोल नंबर 2500160, झांसी)
संजय कुमार (रोल नंबर 2830042, फतेहपुर)
रजत (रोल नंबर 2680015, कैथल)
अरेंद्र (रोल नंबर 2240398, लखनऊ)
इशिका रानी (रोल नंबर 1060462, बिजनौर)
स्कंद शर्मा (रोल नंबर 2700103, संभल)
आकाश यादव (रोल नंबर 2790064, गुरुग्राम)
शिवांश साहू (रोल नंबर 2100049, प्रतापगढ़)
मन्नू (रोल नंबर 2680380, जींद)
भव्य गौतम (रोल नंबर 1720001, बिलासपुर)
प्रभात यादव (रोल नंबर 1280288, आजमगढ़)
इसी तरह 11-12वीं के वर्ग में :
अवतार (रोल नंबर 4470292, मथुरा)
उत्कर्ष (रोल नंबर 3380422, अलीगढ़)
दीपक (रोल नंबर 3190485, बरेली)
दीपक कुमार गुप्ता (रोल नंबर 4170081, चंडीगढ़)
अजय बहुगुणा (रोल नंबर 3340315, उत्तरकाशी)
दीपशिखा (रोल नंबर 4540001, मंडी)
शोभित राघव (रोल नंबर 3420652, हापुड़)
हिमांशु वर्मा (रोल नंबर 4800004, महराजगंज)
गौरव (रोल नंबर 3460073, हल्द्वानी)
तनुज (रोल नंबर 4550104, हिसार)
गरिमा (रोल नंबर 4250037, जम्मू)
सुयश (रोल नंबर 3500673, झांसी)
अर्पित (रोल नंबर 4530137, हरदोई)
मयंक (रोल नंबर 4130136, करनाल)
आशु (रोल नंबर 4230349, अयोध्या)
अवनी (रोल नंबर 4840322, बागपत)
मनीष कुमार (रोल नंबर 3330209, अमरोहा)
विशाल (रोल नंबर 3730196, गौतम बुद्ध नगर)
शिवांशु प्रजापति (रोल नंबर 3100212, प्रतापगढ़)
मधु (रोल नंबर 4680401, रोहतक)
विनायक भारद्वाज (रोल नंबर 4150034, शिमला)
अश्वनी यादव (रोल नंबर 3271009, मिर्जापुर)
दो दृष्टिहीनों को विशेष छात्रवृत्ति
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दो दृष्टिहीनों को विशेष छात्रवृत्ति के लिए चयनित किया गया है। इसमें सुंदरी (रोल नंबर 5390001) को संतकबीरनगर और गणेश चौरसिया (रोल नंबर 5390028) को गोरखपुर से चुना गया है।
तो निरस्त हो जाएगी छात्रवृत्ति
परीक्षा परिणाम बनाते समय बहुत सावधानी बरती गई है। सत्यापन के कई दौर के बाद भी अंतिम समय तक कुछ विद्यार्थियों द्वारा दी गई जानकारी गलत निकलती रही। जिन 46 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए चयनित किया गया है, अगर उनकी ओर से दी गई जानकारी भविष्य में सत्यापन के दौरान गलत पाई जाती है, तो छात्रवृत्ति निरस्त कर दी जाएगी।