Home / Videos Education
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति- 2019 के विजेताओं को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया सम्मानित।
  • calendar_month 10,FEB 2020
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति- 2019 के विजेताओं को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया सम्मानित।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने शुक्रवार, 7 फरवरी, 2020 को संसद भवन परिसर में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दी जाने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृति 2019  के विजेताओं को सम्मानित किया। इस छात्रवृति के लिए 36 सामान्य और दो विशेष छात्रों का चयन किया गया है।

लोकसभा स्पीकर ने बच्चों से मुलाकात में कहा कि अमर उजाला परिवार को बधाई देता हूं जिसने बच्चों को देश के लोकतंत्र केसबसे बड़े मंदिर(संसद भवन) को दिखाने का सौभाग्य दिया। उन्होंने बच्चों को बताया कि भारतीय संसद का इतिहास काफी लंबा है यह आजादी से पहले का भी है और आजादी के बाद का भी। इसलिए बच्चों को इस इतिहास से जरुरत परिचित कराना चाहिए। उन्होंने बच्चों को संसद की कार्यवाही देखने के लिए कहा जिससे कि लोकतंत्र केप्रति उनका विश्वास बढ़े।

अतुल माहेश्वरी छात्रवृति 2019 पाने वालों बच्चों को पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उतराखंड, जम्मू-कश्मीर, व उत्तर प्रदेश से चयनित किया गया है। इस छात्रवृति केतहत नौवीं से दसवीं केबच्चों को 30 हजार रुपये की राशि व 11वीं से बारहवीं तक केबच्चों को 50 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है।

#AtulMaheshwariScholarship #LokSabhaSpeakerOmBirla #AMC #CSR

Know More arrow_forward
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति- 2019 | सम्मान समारोह | छात्रवृत्ति पाकर अभ्यर्थियों के हौसले बुलंद
  • calendar_month 10,FEB 2020
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति- 2019 | सम्मान समारोह | छात्रवृत्ति पाकर अभ्यर्थियों के हौसले बुलंद

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति- 2019 सम्मान समारोह- पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर व उत्तर प्रदेश के छात्र अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति- 2019 पाने वालों की सूची में शामिल हैं। इन सभी छात्रों और अभिभावकों का बृहस्पतिवार, 6 फरवरी, 2020 को नोएडा सेक्टर- 59 स्थित अमर उजाला कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। छात्रवृत्ति पाकर इनके हौसले और भी बुलंद हैं। इस दौरान छात्रों ने अमर उजाला फाउंडेशन के अध्यक्ष राजुल माहेश्वरी के साथ मुलाकात की और कई सवाल भी पूछे।

Know More arrow_forward
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति- 2019 | अमर उजाला फाउंडेशन
  • calendar_month 24,JUN 2019
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति- 2019 | अमर उजाला फाउंडेशन

इंतज़ार की घड़ियां अब समाप्त हुई.. आज से बच्चें कर सकते है अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन..
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा- 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 31 अगस्त तक चलेगी। इसके लिए फाउंडेशन की वेबसाइट foundation.amarujala.com या फिर अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है।

फार्म में मांगी गई सभी जानकारियां देना अनिवार्य होगा। फार्म भरते समय लिखित परीक्षा के लिए विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार शहर का चयन कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र की सूचना ई-मेल द्वारा भेजे जाने वाले एडमिट कार्ड में दी जाएगी। इसलिए हर आवेदक का ई-मेल आईडी व मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
पिछली बार की तरह ही इस बार नौवीं और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 30-30 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी।

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति की परीक्षा में भाग लेने के लिए अमर उजाला के प्रसार वाले राज्यों के प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड से नौवीं से 12वीं तक की कक्षा में पढ़ने वाले और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले वे विद्यार्थी पात्र होंगे, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय डेढ़ लाख रुपये से कम हो। आवेदन केवल ऑनलाइन ही किए जा सकेंगे।

पात्र पाए गए विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन ही भेजे जाएंगे।
महत्वपूर्ण जानकारियां

  • विद्यार्थियों को फॉर्म में अपनी फोटो,
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट और
  • आधार कार्ड या कोई अन्य परिचय पत्र लगाना होगा। ध्यान रहे कोई भी फोटो एक एमबी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
Know More arrow_forward
no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward