Home Education Assistance For Continuous Learning अमर उजाला फाउंडेशन की विशेष छात्रवृत्ति से कुंदन का आई.आई.टी. से इंजीनियरिंग करने का सपना पूरा होगा।
Education

अमर उजाला फाउंडेशन की विशेष छात्रवृत्ति से कुंदन का आई.आई.टी. से इंजीनियरिंग करने का सपना पूरा होगा।

  • calendar_month 16,SEP 2018
अमर उजाला फाउंडेशन की विशेष छात्रवृत्ति से कुंदन का आई.आई.टी. से इंजीनियरिंग करने का सपना पूरा होगा।

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-2017 की विशेष छात्रवृत्ति के तहत फाउंडेशन कुंदन की पढ़ाई में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रहा हैl इस वर्ष अतुल माहेश्वरी विशेष छात्रवृत्ति के तहत पांच विद्यार्थियों को चयनित किया गया हैl इसके तहत विद्यार्थियों की पढ़ाई का पूरा खर्च अमर उजाला फाउंडेशन वहन कर रहा हैl फाउंडेशन की ओर से दी जा रही इस विशेष छात्रवृत्ति से कुंदन का आई.आई.टी. से इंजीनियरिंग करने का सपना पूरा होगाl

मऊ के गांव बबुआपुर गोदाम के रहने वाले कुंदन चार भाई और एक बहन में तीसरे नंबर पर हैंl घर की आर्थिक स्थिति कमज़ोर होने की वजह से कुंदन गाजीपुर के गांव रामपुर पतारी में अपने मामा के घर पर रहकर पढ़ाई करने लगेl दसवीं की परीक्षा में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के बाद कुंदन अभी 11वीं के छात्र है और आई.आई.टी. की तैयारी के लिए वाराणसी के एक निजी संस्थान से फाउंडेशन कोर्स कर रहे हैl

15 सितम्बर, 2018 को अमर उजाला के वाराणसी कार्यालय में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में कुंदन को 73 हजार रुपये की छात्रवृत्ति का चेक प्रदान किया गया। यह चेक अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ‌वाराणसी के जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह के हाथों दिलाया गया।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward