Home Education Assistance For Continuous Learning अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति से पूरा होगा साक्षी का जज बनने का सपना।
Education

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति से पूरा होगा साक्षी का जज बनने का सपना।

  • calendar_month 22,AUG 2018
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति से पूरा होगा साक्षी का जज बनने का सपना।

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति की विजेता साक्षी गुप्ता मूल रूप से गोरखपुर के पिपराइच नगर पंचायत की रहने वाली हैl साक्षी बताती है कि अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति से उनका जज बनने का सपना जरुर पूरा होगा, पिता के देहांत के बाद आर्थिक तंगी आड़े आ रही थीl छात्रवृत्ति से साक्षी के सपनों को उड़ान मिली है, साक्षी अभी लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई कर रही हैl

विशेष छात्रवृत्ति के तहत अमर उजाला फाउंडेशन साक्षी की पढ़ाई में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रहा हैl गौरतलब हो कि साक्षी गुप्ता को वर्ष- 2014 अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए चुना गया, उस समय 7500 रुपये और वर्ष- 2016 में पुनः इस छात्रवृत्ति के लिए चुना गया, इस बार 50 हज़ार रुपये का चेक प्रदान किया गयाl

इस वर्ष अतुल माहेश्वरी विशेष छात्रवृत्ति के तहत पांच विद्यार्थियों का चयन किया गया है, इसके तहत विद्यार्थियों की पढ़ाई का पूरा खर्च अमर उजाला फाउंडेशन वहन करेगाl 

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward