Home Education Assistance For Continuous Learning होनहार छात्रा यशिका की शिक्षा को जारी रखने के लिए 30 हज़ार रूपये की आर्थिक मदद
Education

होनहार छात्रा यशिका की शिक्षा को जारी रखने के लिए 30 हज़ार रूपये की आर्थिक मदद

  • calendar_month 06,APR 2016
होनहार छात्रा यशिका की शिक्षा को जारी रखने के लिए 30 हज़ार रूपये की आर्थिक मदद

आर्थिक परेशानी किसी होनहार छात्रा की पढाई में बाधा न बन सके, इसे ध्यान में रखकर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मंगलवार, 5 अप्रैल, 2016 को हिसार की एक होनहार छात्रा यशिका की शिक्षा को जारी रखने के लिए 30 हज़ार रूपये देकर आर्थिक मदद की है। हिसार की प्रोफेसर कॉलोनी मे रहने वाले नरेश कुमार अग्रवाल की बेटी यशिका पढाई में अव्वल है। उसने इस साल बारहवीं कक्षा की परीक्षा दी है। और उसे उम्मीद हैं कि वह अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण हो जाएगी।

यशिका को आगे की पढाई का ख्वाब पूरा होता नहीं लग रहा था। मेधावी यशिका की परेशानी को देखते हुए अमर उजाला फाउंडेशन उसकी मदद को आगे आया। रोहतक स्थित अमर उजाला कार्यालय में यशिका को 30 हज़ार का चैक मिलने पर छात्रा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, बोली इस मदद से मेरी आगे की पढाई में काफी मदद मिलेगा।

उम्मीदों को पंख लगते देख यशिका के चेहरे पर मुस्कान छा गई। उसने कहा की मुझे आगे की पढाई मे परेशानी आ सकती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इस आर्थिक मदद से मेरी पढाई का बेस बनेगा। यशिका के पिता नरेश कुमार और माँ अनु भी चाहते है कि उनकी बेटी आगे पढ़ती रहे। इसमें मददगार बने अमर उजाला फाउंडेशन का उन्होंने आभार जताया।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward