Home Education Dorilal Agarwal Divyang Scholarship डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति पाकर मेधावियों के सपनों को लगे पंख
Education

डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति पाकर मेधावियों के सपनों को लगे पंख

  • calendar_month 02,DEC 2018
डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति पाकर मेधावियों के सपनों को लगे पंख

विकलांग सहायता संस्था, मथुरा की आगरा शाखा ने अमर उजाला फाउंडेशन के विशेष सहयोग से रविवार, 2 दिसम्बर, 2018 को आगरा के खंदारी रोड स्थित  डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय परिसर के जे.पी. सभागार में स्वर्गीय श्री डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गयाl इस समारोह में 16 राज्यों के 134 जनपद से आए 139 मेधावी दिव्यांगों छात्र-छात्राओं को 22 लाख रुपये की छात्रवृत्ति वितरित की गई। 

हाथों में छात्रवृत्ति का चेक आते ही दिव्यांग मेधावियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मन में नई ऊर्जा का संचार जो हुआ था। नया विश्वास मिला तो बोले, अब मंजिल तक  पहुंचने में कोई बाधा नहीं आएगी, ऐसा लग रहा है कि सपने सच करने के लिए पंख मिल गए हैं। समारोह के अध्यक्ष, कार्ष्णि गुरु शरणानंद (रमणरेती) जी महाराज ने दिव्यांग छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अपने मन में हीनभावना कभी मत आने दें और अपने सामर्थ्य को सीमित न समझें। प्रभु की कृपा से ही वह आगे बढ़ रहे हैं।  

मुख्य अतिथि प्रदेश के खादी, ग्रामोद्योग एवं लघु उद्योगमंत्री सत्यदेव पचौरी ने कहा कि उन्होंने अपनी 50 वर्ष की राजनीति में दिव्यांगों के लिए इतना बड़ा कार्यक्रम नहीं देखा। दिव्यांग इतना आगे बढ़ रहे हैं कि आईआईटी में पढ़ाई कर रहे हैं। यह देश के लिए गौरव की बात है। विकलांग सहायता संस्था, आगरा शाखा के अध्यक्ष डॉ. एमसी गुप्ता ने स्वागत भाषण दिया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. वीके गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। सचिव प्रेमचंद्र जैन ने संस्था की ओर से किए जा रहे कार्योँ की रिपोर्ट प्रस्तुत की। संस्था की भी सीडी दिखाई गई। समारोह में दानदाताओं का सम्मान भी किया गया। बड़ी संख्या में लोग आयोजन के साक्षी बने। कार्यक्रम का संचालन देव कुमार शर्मा और डा. मुनीश्वर गुप्ता ने किया।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward