Home Education Dorilal Agarwal Divyang Scholarship डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति- 2019, आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी
Education

डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति- 2019, आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी

  • calendar_month 16,SEP 2019
डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति- 2019, आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी

डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति- 2019 के लिए आवेदन फॉर्म प्राप्त करने की अंतिम तिथि सोमवार, 30 सितंबर, 2019 तक बढ़ा दी गई है। साथ ही फॉर्म भर कर भेजने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर कर दी गई है। इसके बाद फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

गौरतलब हो कि डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति का आयोजन विकलांग सहायता संस्था मथुरा की आगरा शाखा और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान किया जा रहा है। संस्था के सचिव प्रेम चंद जैन ने बताया कि ऐसे दिव्यांग छात्र-छात्राएं जो बीए, बीकॉम, बीएससी, एमएससी, एमए, एमकॉम, बीएड, एमएड, डीएलएड, एलएलबी, एलएलएम, एमसीए, एमबीए, एमबीबीएस, एमएस, एमडी, बीटेक अथवा एमटेक, एमफिल और पीएचडी में किसी भी राजकीय कॉलेज में नियमित पढ़ाई कर रहे हैं, इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के लिए अपना नाम, कक्षा जिसमें पढ़ते हैं और अपना मोबाइल नंबर लिखकर इस ई-मेल पर vssagra2017@gmail.com भेजना होगा। आवेदन फॉर्म प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ा कर 30 सितंबर कर दी गई है और फॉर्म भरकर भेजने की तिथि भी बढ़ाकर 15 अक्तूबर कर दी गई है।

संस्था के अध्यक्ष डॉ. एम.सी.गुप्ता ने बताया कि शारीरिक रूप से अक्षम, हाथ पैर कटे, पोलियो ग्रस्त, मूक बधिर, दृष्टिहीन और मानसिक दिव्यांगता से ग्रस्त छात्र-छात्राएं इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्रवृत्ति के लिए चयन का आधार मेरिट होगा। चयनित छात्र-छात्राओं को बारह हजार रुपये से चौबीस हजार रुपये प्रतिवर्ष की छात्रवृत्ति दी जाएगी। वर्ष 2018 में 16 राज्यों के 140 जिलों के 139 छात्र-छात्राओं को 22 लाख रुपये छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान किए गए थे।

संस्था के संस्थापक डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि ऐसे छात्र-छात्राएं जिनकी पढ़ाई पूरी हो चुकी है तथा इस वर्ष अन्य किसी कक्षा में दाखिला लिया है, उन्हें इस वर्ष छात्रवृत्ति के लिए फिर से आवेदन करना होगा। ऐसे विद्यार्थी जिन्हंं पिछले वर्ष छात्रवृत्ति मिली थी, जिनकी पढ़ाई पूरी नहीं हुई है और अभी पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें मई-जून 2019 में उत्तीर्ण की गई कक्षा की स्व-प्रमाणिक अंक तालिका vssagra2017@gmail.com पर शीघ्र भेजना होगा। इस वर्ष की छात्रवृत्ति के लिए उन्हें दोबारा आवेदन करना नहीं होगा।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward