Home Awareness Campaigns Clean City – Green City जज फार्म से छह बैग कूड़ा निस्तारित किया
Awareness Campaigns

जज फार्म से छह बैग कूड़ा निस्तारित किया

  • calendar_month 30,DEC 2018
जज फार्म से छह बैग कूड़ा निस्तारित किया

गो क्लीन गो ग्रीन लेट्स मेक इट हैपन और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से चल रहे 'स्वच्छ हल्द्वानी-सुन्दर हल्द्वानी' के तहत रविवार, 30 दिसम्बर, 2018 को हल्द्वानी के जज फार्म में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सफाई करने के लिए सिंथिंया स्कूल के बच्चे और स्थानीय निवासी भी शामिल हुए।

गो क्लीन गो ग्रीन संस्थाध्यक्ष मनोज नेगी ने बताया कि जज फार्म में हुए सफाई अभियान में सफाई अभियान के दौरान ही क्षेत्रवासियों से इस मुहिम में सहयोग करने की अपील की गई। सफाई अभियान के दौरान छह बैग कूड़ा एकत्रित कर नगर निगम के वाहन से निस्तारित करने के लिए भेजा गया। इस मौके पर अनुज भट्ट, ललित सनवाल, सुनील आर्य, आशा दरमवाल, नीतू बिष्ट, मुकेश बिष्ट, पूजा बिष्ट, अक्षिता वर्मा आदि मौजूद रहे। 

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward