Home Awareness Campaigns Clean City – Green City पर्यावरण सुरक्षा - स्वच्छता का लिया संकल्प
Awareness Campaigns

पर्यावरण सुरक्षा - स्वच्छता का लिया संकल्प

  • calendar_month 22,DEC 2018
पर्यावरण सुरक्षा - स्वच्छता का लिया संकल्प

अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स और गो क्लीन गो ग्रीन लेट्स मेक इट हैपन के तहत शनिवार, 22 दिसम्बर, 2018 को हल्द्वानी के सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पर्यावरण संरक्षण के लिए एक कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें स्थानीय लोगों के साथ विद्यालय के 40 पर्यावरण सिपाही बच्चों ने प्रतिभाग किया। अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स के तहत हुए संवाद में लोगों ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवींद्र रौतेला ने कहा कि क्षेत्र को डस्टबिन लेस सोसाइटी बनाने के प्रयास करने की जरूरत है। पार्षद राजेश्वरी भट्ट ने कहा कि नगर निगम के माध्यम से डोर टू डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था की जाएगी। विकास एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति जज फॉर्म के अध्यक्ष आरडी पांडे, उपाध्यक्ष भगवान सिंह बोरा ने कहा कि अभी भी कई लोग कूड़ा वाहन के लिए महीने में 40 रुपये देने से बच रहे हैं। खाली पड़े प्लॉटों में कूड़ा फेंकते हैं।

कार्यक्रम का संचालन भावना पांडेय ने किया। इस दौरान हर्षित सुयाल, रश्मि खोलिया, बीएस नयाल, पूरन चंद्र जोशी, हरीश चंद्र तिवारी, सुषमा पंत, बीसी त्रिपाठी, उमेश चंद्र पांडे, अनुज भट्ट ने विचार रखे। इस मौके पर गो क्लीन गो ग्रीन के मनोज नेगी, हेमा कबड़वाल, रीना कार्की, केसी पंत, नितिश राज, पिंकी चौहान, तनुजा भट्ट, तुलसी शर्मा आदि मौजूद रहे।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward