Home Awareness Campaigns Clean City – Green City हल्द्वानी के जज फार्म में सफाई अभियान चलाकर लोगों को किया जागरुक
Awareness Campaigns

हल्द्वानी के जज फार्म में सफाई अभियान चलाकर लोगों को किया जागरुक

  • calendar_month 23,DEC 2018
हल्द्वानी के जज फार्म में सफाई अभियान चलाकर लोगों को किया जागरुक

अमर उजाला फाउंडेशन और गो क्लीन गो ग्रीन लेट्स मेक इट हैपन की ओर से स्वच्छ हल्द्वानी सुंदर हल्द्वानी मुहिम के तहत रविवार, 23 दिसम्बर, 2018 को हल्द्वानी के जज फार्म में सफाई अभियान चलाया गया। खाली पड़े प्लॉटों से 800 किलोग्राम कूड़े की सफाई कर नगर निगम के वाहन से उठाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों को सफाई के लिए जागरूक किया गया।

गो क्लीन गो ग्रीन के अध्यक्ष मनोज नेगी ने बताया कि अभियान में स्थानीय लोगों के साथ ही सिंथिया स्कूल के 25 पर्यावरण पहरी बच्चे और शिक्षिका हर्षिता पांडेय, रेखा आर्या शामिल रहीं। सफाई अभियान में संस्था के सदस्यों के साथ ही पार्षद राजेश्वरी भट्ट, जगदीश चंद्र कांडपाल, गणेश दत्त मुरारी, पीसी कांडपाल, भगवती पंत, सुषमा पंत, सरोज तिवारी, अनुज भट्ट, अमन वर्मा, अभिषेक तिवारी, उमेश पांडे, डीसी पांडे, एचएन बिष्ट, रमेश तिवारी, पीसी तिवारी, आरडी पांडे, कौशल शर्मा, बीएस बोरा आदि मौजूद रहे।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward