Home Awareness Campaigns Clean City – Green City रेनबो एकेडमी के पर्यावरण सिपाहियों ने खेतों से उठाया कूड़ा करकट।
Awareness Campaigns

रेनबो एकेडमी के पर्यावरण सिपाहियों ने खेतों से उठाया कूड़ा करकट।

  • calendar_month 17,NOV 2018
रेनबो एकेडमी के पर्यावरण सिपाहियों ने खेतों से उठाया कूड़ा करकट।

हल्द्वानी। गो क्लीन-गो ग्रीन लेट्स मेक इट हैपन और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रेनबो एकेडमी के पर्यावरण सिपाहियों के साथ 50 घरों में जाकर लोगों को जागरूक किया गया। स्वच्छ हल्द्वानी सुंदर हल्द्वानी अभियान के तहत 74वें सप्ताह में शनिवार, 17 नवम्बर, 2018 को करीब 200 किलो प्लास्टिक कूड़ा जमा किया गया।

संस्थाध्यक्ष मनोज नेगी ने बताया कि दो पर्यावरण सिपाही महिमा ढौंडियाल, विश्वास साहू का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर आरके शर्मा, चेयरपर्सन ऋतु शर्मा ने इस मुहिम को प्रेरणादायक बताया।

इस दौरान अभियान में स्कूल के फाउंडर आरके शर्मा, टीचर अनमोल राठौर, गो क्लीन की ओर से आशा दरम्वाल, गीता दरम्वाल, मधुबाला दुर्गापाल, सुभाष पंत, प्रियंवदा वाजपेयी, मुकेश बिष्ट, अक्षिता वर्मा, रेनू दुर्गापाल, जगदीश गोस्वामी, रवि गोस्वामी, सुप्रीत कौर, सुनील आर्य, जानकी थापा थे। इंस्पिरेशन स्कूल में भी पर्यावरण सिपाहियों ने भी सफाई अभियान चलाया। इसमें प्रिंसिपल अनुराग माथुर के निर्देशन में टीचर रश्मि भट्ट के साथ 40 पर्यावरण सिपाहियों ने भाग लिया। उन्होंने प्लास्टिक कूड़ा खेतों से उठाया, जो कि नहरों में बहकर आया था।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward