Home Awareness Campaigns Clean City – Green City हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल के पास चलाया गया स्वच्छता अभियान।
Awareness Campaigns

हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल के पास चलाया गया स्वच्छता अभियान।

  • calendar_month 24,NOV 2018
हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल के पास चलाया गया स्वच्छता अभियान।

गो क्लीन गो ग्रीन लेट्स मेक इट हैपन और अमर उजाला फाउंडेशन की स्वच्छ हल्द्वानी सुन्दर हल्द्वानी मुहिम के 75वे सप्ताह में शनिवार, 24 नवम्बर, 2018 को हीरानगर-सुशीला तिवारी अस्पताल के पास सफाई अभियान चलाया गयाl अभियान में आई.टी.बी.पी. के जवानों और विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं सहित करीब 200 लोगों ने भाग लियाl इस दौरान इकठ्ठा किए गए दो हजार किलों कूड़ा एकत्र कर नगर-निगम के वाहनों से निस्तारण के लिए ट्रांचिंग ग्राउंड भिजवाया गयाl 

संस्था के अध्यक्ष मनोज नेगी ने बताया कि शहर में सफाई न होना एक बड़ी समस्या हैl हम सभी लोग मिलकर लगातार सफाई को लेकर जागरूकता अभियान चला रहे हैंl अभियान से जुड़े आई.टी.बी.पी. के सीओ मुकेश यादव ने कहा कि इस तरह के अभियान से लोगों में जागरूकता आएगीl स्वच्छ हल्द्वानी-सुन्दर हल्द्वानी सफाई के महा-अभियान के तहत 'अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स' के बैनर तले कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने 'शहर हमारा, संवारेंगे भी हम' की शपथ लीl

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward