Home Awareness Campaigns Clean City – Green City हल्द्वानी के चौधरी कॉलोनी में चलाया गया सफाई अभियान।
Awareness Campaigns

हल्द्वानी के चौधरी कॉलोनी में चलाया गया सफाई अभियान।

  • calendar_month 21,OCT 2018
हल्द्वानी के चौधरी कॉलोनी में चलाया गया सफाई अभियान।

गो क्लीन-गो ग्रीन लेट्स मेक इट हैपन और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छ हल्द्वानी और सुंदर हल्द्वानी अभियान के 70वें सप्ताह में रविवार, 21 अक्टूबर, 2018 को हल्द्वानी के बरेली रोड स्थित चौधरी कॉलोनी में सफाई अभियान चलाया गया। संस्थाध्यक्ष मनोज नेगी ने बताया अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों के घर-घर जाकर उनसे स्वच्छता के प्रति सजग रहने की अपील की गई। सफाई अभियान में 800 किलो कूड़ा एकत्रित कर नगर निगम के वाहन से निस्तारण के लिए भेजा गया।

इस अभियान में तुलसी चौधरी, सुमन जोशी, जेएस रावत, हेमा रावत, मुकेश सनवाल, विपिन गुप्ता, गौरव जोशी, कविता गुप्ता, देवकी राणा के अलावा गो क्लीन गो ग्रीन टीम से आशा दरमवाल, मुकेश बिष्ट, गीता दरमवाल, अक्षिता वर्मा, प्रियवंदा वाजपेयी, तारा गोस्वामी, हेम जोशी, हर्ष बिष्ट, मधुबाला दुर्गपाल, पंकज खाती, पूजा बिष्ट, लक्ष्मी, रवि गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward