Home Awareness Campaigns Clean City – Green City हल्द्वानी के हीरानगर में फिर चलाया सफाई अभियान।
Awareness Campaigns

हल्द्वानी के हीरानगर में फिर चलाया सफाई अभियान।

  • calendar_month 02,DEC 2018
हल्द्वानी के हीरानगर में फिर चलाया सफाई अभियान।

गो क्लीन गो ग्रीन लेट्स मेक इट हैपन और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छ हल्द्वानी सुंदर हल्द्वानी मुहिम के तहत रविवार, 2 दिसम्बर, 2018 को हल्द्वानी के हीरानगर स्थित सुशीला तिवारी संपर्क मार्ग में फिर से सफाई अभियान चलाया गया। संस्थाध्यक्ष मनोज नेगी ने बताया कि इस दौरान दो हजार किलो कूड़ा एकत्रित कर निस्तारण के लिए नगर निगम के वाहन से ट्रंचिंग ग्राउंड भेजा गया।

स्वच्छता अभियान के दौरान संस्था की टीम ने आसपास के घरों में जाकर लगों से सफाई अभियान में सहयोग करने की अपील की। लोगों ने अपनी ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। कूड़ा हटाने के बाद इस स्थल पर फूल और पौधे रोपे गए। वन अनुसंधान के मदन सिंह बिष्ट ने पौधे उपलब्ध कराए। सफाई अभियान में आशा दरम्वाल, मुकेश बिष्ट, ललित सनवाल, आनंद नेगी, आनंद सिंह भाकुनी, शंकर सिंह भंडारी, हेमा कबड़वाल, पंकज खाती, सुभाष पंत, अक्षिता वर्मा, आशा शुक्ला, निर्मला जोशी, मधुबाला दुर्गापाल, भूपेंद्र बिष्ट, सुनील आर्य, गौरव भट्ट, जानकी थापा, अभिषेक चिनियाल, दीपक परिहार, रवि गोस्वामी, नीमा गोस्वामी, अभिनव चौधरी आदि मौजूद रहे।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward