Home Awareness Campaigns Clean City – Green City स्वच्छ हल्द्वानी-सुंदर हल्द्वानी अभियान के 69वें सप्ताह में भोलानाथ बगीचा में की गई सफाई।
Awareness Campaigns

स्वच्छ हल्द्वानी-सुंदर हल्द्वानी अभियान के 69वें सप्ताह में भोलानाथ बगीचा में की गई सफाई।

  • calendar_month 14,OCT 2018
स्वच्छ हल्द्वानी-सुंदर हल्द्वानी अभियान के 69वें सप्ताह में भोलानाथ बगीचा में की गई सफाई।

गो क्लीन-गो ग्रीन लेट्स मेक इट हैपन और अमर उजाला फाउंडेशन के स्वच्छ और सुंदर हल्द्वानी अभियान के 69 वें सप्ताह में रविवार, 14 अक्टूबर, 2018 को भोलानाथ बगीचा में सफाई की गई। संस्था के अध्यक्ष मनोज नेगी ने बताया कि अभियान में भोलानाथ गार्डन के लोगों ने भी सहयोग किया। आसपास के मोहल्लों में सफाई के साथ ही जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर करीब 700 किलो कूड़ा एकत्र कर निस्तारण के लिए नगर निगम के वाहन में भेजा गया। 


सफाई अभियान में ललित सनवाल, दान सिंह जीना, खयाल सिंह अधिकारी, हरक सिंह, प्रताप सिंह रैक्वाल, मुकेश बिष्ट, निर्मला साह, अक्षिता वर्मा, रेनू मेहता, मधु बाला, लक्ष्मी, सुनील आर्य, जानकी थापा, पंकज सिंह खाती, पूजा बिष्ट, गौरव, निर्मला जोशी, भूपेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे और सहयोग प्रदान किया।

जगदंबा हार्ट सेंटर के डॉ. प्रकाश पंत ने गो क्लीन, गो ग्रीन संस्था के सफाई अभियान से प्रभावित होकर संस्था को सफाई में प्रयोग में आने वाले उपकरण भेंट किए। संस्थाध्यक्ष मनोज नेगी ने डॉ. पंत का आभार जताया है।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward