Home Awareness Campaigns Clean City – Green City स्वच्छ हल्द्वानी-सुन्दर हल्द्वानी सफाई का महाअभियान।
Awareness Campaigns

स्वच्छ हल्द्वानी-सुन्दर हल्द्वानी सफाई का महाअभियान।

  • calendar_month 02,OCT 2018
स्वच्छ हल्द्वानी-सुन्दर हल्द्वानी सफाई का महाअभियान।

हल्द्वानी। आपका अपना शहर हल्द्वानी दो अक्तूबर को जगमगाएगा। इस काम को ‘शहर हमारा, संवारेंगे भी हम’ के संकल्प के साथ 50 से अधिक स्थानों पर सफाई के जरिये अंजाम दिया जा रहा है। सफाई के इस महा अभियान में अर्द्धसैनिक बलों से लेकर शहर के सामान्य नागरिक, छात्र, स्वयं सेवी संस्थाएं, सरकारी विभाग आदि आहुति दे रहे हैं। इसी मुहिम का हिस्सा बनने के लिए आप भी आमंत्रित हैं।

यह स्वीकार करने में किसी को गुरेज नहीं होगा कि शहर तेजी से कचरे के ढेर में तब्दील हो रहा है। रोज का 19 टन से अधिक का कूड़ा उठाने में ही सफाई को अंजाम देने वाली संस्थाएं हांफ रही हैं। ऐसे में शहर में खाली पड़े प्लाटों में, चौराहों के कोनों पर, नाले और नालियों में कूड़ा डंप हो रहा है। चमकते हुए घरों को जाने वाली गलियों से गुजरना दूभर हो रहा है। इन गलियों, खाली पड़े प्लाटों, सड़कों, कालोनियों में डंप कूड़े को साफ करने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन और गो क्लीन, गो ग्रीन संस्था दो अक्टूबर को जन सहयोग से सफाई के महा अभियान को अंजाम दे रहे हैं।

इस अभियान में अभी तक शहर की अधिकतर संस्थाएं और विभिन्न वर्ग शामिल होने की सहमति दे चुके हैं। सभी के प्रयास का ही नतीजा है कि दो अक्टूबर को शहर की विभिन्न सड़कों से लगे 50 से अधिक स्थानों पर एक साथ सुबह छह बजे से सफाई की जाएगी। सफाई के बाद एकत्र कूड़े को ट्रंचिंग ग्राउंड तक पहुंचाने की जिम्मेदारी नगर निगम ने स्वीकार कर ली है।

नैनीताल रोड पर यहां तैनात रहेंगी टीम:

1. काठगोदाम रेलवे स्टेशन और आसपास का क्षेत्र

2. शीशमहल

3. हाइडिल चौराहा

4. वाल्क वे के आसपास के क्षेत्र

5. वैशाली कालोनी

6. जजी कालोनी के आसपास का क्षेत्र

7.होटल देवाशीष के आसपास का क्षेत्र

8. आवास विकास कालोनी

9. एमबीपीजी कालेज

10. सुभाष नगर

11. दुर्गा सिटी सेंटर

12. तिकोनियां चौराहे के आसपास के क्षेत्र

13. बैंक ऑफ बड़ौदा के आसपास का क्षेत्र

14. बस स्टेशन

15. रेलवे स्टेशन

16. ओके होटल के आसपास की कालोनी

17. रामलीला मैदान और आसपास का क्षेत्र

गौरतलब हो कि अमर उजाला फाउंडेशन ने गो क्लीन गो ग्रीन संस्था के साथ मिलकर पिछले साल भर से भी अधिक समय से शहर को साफ सुंदर करने का अभियान चलाया हुआ है। शहर की अनेक संस्थाओं के साथ ही 25 स्कूलों ने इस अभियान को अपने हाथों में लिया हुआ है। इन युवा 800 स्वच्छता वीरों की 40 टोलियां पहली अक्टूबर को अपने अपने स्कूलों के आसपास के इलाकों में सफाई करके स्वच्छ हल्द्वानी सुंदर हल्द्वानी महाअभियान की आधारशिला रखेंगे।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward