Home Awareness Campaigns Clean City – Green City हल्द्वानी के पाथ फाइंडर बोर्डिंग स्कूल में बच्चों ने किया पौधारोपण।
Awareness Campaigns

हल्द्वानी के पाथ फाइंडर बोर्डिंग स्कूल में बच्चों ने किया पौधारोपण।

  • calendar_month 07,JUL 2018
हल्द्वानी के पाथ फाइंडर बोर्डिंग स्कूल में बच्चों ने किया पौधारोपण।

हल्द्वानी। गो क्लीन-गो ग्रीन संस्था और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता अभियान के 55वें सप्ताह में स्वच्छ सुन्दर हल्द्वानी अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत दिनांक 7 जुलाई, 2018 (शनिवार) को पाथ फाइंडर बोर्डिंग स्कूल, कमलुवागांजा के 50 बच्चों के द्वारा उनके नाम पर पौधारोपण किया गया। विद्यालय के प्रबंधक दीपक मनचंदा ने सभी पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी ली। रविवार, 8 जुलाई को सी.आर.पी.एफ., काठगोदाम में 50 गुलमोहर के वृक्ष का पौधारोपण किया गया।

गौरतलब हो की गो क्लीन-गो ग्रीन संस्था और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से हल्द्वानी में स्वच्छता अभियान के तहत स्थानीय स्तर पर विद्यार्थियों के सहयोग से सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं। एकत्र किए गए कूड़े को निगम की गाड़ी से भिजवाया जाता हैं।  घर के आस-पास सफाई रखने के लिए खाली पड़े प्लाटों में कूड़ा न फेंकने, प्लास्टिक का थैले की जगह कपड़े का थैला प्रयोग करने के लिए आस-पास के लोगों को जागरुक किया जाता हैं और सपथ दिलाई जाती हैं।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward