Home Awareness Campaigns A Vision That Can Change Lives कल नजरिया में यह भी जानने को मिलेगा
Awareness Campaigns

कल नजरिया में यह भी जानने को मिलेगा

  • calendar_month 16,SEP 2019
कल नजरिया में यह भी जानने को मिलेगा

बॉलीवुड में सफलता के गुर और जीवन में असली जीत के नुस्खे

अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर चंडीगढ़ के सेक्टर- 12 स्थित पीजीआई के भार्गव ऑडिटोरियम में आयोजित ‘नजरिया जो जीवन बदल दे’ कार्यक्रम की तीसरी कड़ी में मंगलवार, 17 सितंबर, 2019 को अंधाधुन फिल्म के निर्माता संजय राउतरे और लेखक व प्रेरक वक्ता विवेक अत्रे भी अपने जीवन के अनुभव साझा करेंगे।

संजय राउतरे जहां बॉलीवुड की निर्मम भूलभुलैया में सफलता की सीढ़ियां चढ़ने के आजमाये गुर बताएंगे, वहीं विवेक अत्रे जिंदगी में असली जीत और खुशी के नुस्खे साझा करेंगे। संघर्षों की तपिश में इनसान को जो बातें बिना थके या निराश हुए आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देती हैं, परेशानियों के भंवर से बाहर निकलने का हुनर देती हैं, उन कारगर और परखे हुए सफलता मंत्रों को रोचक किस्सागोई के अंदाज में संजय राउतरे के मुख से सुनने का अवसर होगा 17 सितंबर को अमर उजाला फाउंडेशन के नज़रिया कार्यक्रम में।

संघर्षों की तपिश झेलकर पाई सफलता के बाद फिर क्या... सफलता से जीवन में स्थायी खुशी आ जाएगी क्या और सफलता तथा असली जीत के बीच कौन सा और कैसा बारीक सा फर्क होता है, इस बारे में विवेक अपने व्यापक अनुभव और विशिष्ट शैली में युवाओं से रू-ब-रू होंगे।

कैप्टन अमरिंदर सिंह होंगे मुख्य अतिथि-

अपने जीवन के तरासे हुए विचारों को साझा करने वाले श्रेष्ठ वक्ताओं के संवाद की अमर उजाला फाउंडेशन की पहल 'नज़रिया- जो जीवन बाद दे' का आयोजन दोपहर बाद 3.30 से शाम 5.30 बजे तक होगाl कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद होंगेl 

कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आपको मोबाइल नंबर- 9582475475 पर मिस्ड कॉल देकर या https://foundation.amarujala.com/nazaria-registration पर जाकर पंजीकरण करना होगाl

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward