Home Awareness Campaigns A Vision That Can Change Lives चंडीगढ़ ‘नज़रिया- जो जीवन बदल दे’ कार्यक्रम आज
Awareness Campaigns

चंडीगढ़ ‘नज़रिया- जो जीवन बदल दे’ कार्यक्रम आज

  • calendar_month 17,SEP 2019
चंडीगढ़ ‘नज़रिया- जो जीवन बदल दे’ कार्यक्रम आज

आज आपके पास मौका है, ऐसे राष्ट्रीय वक्ताओं के विचार सुनने का, जिन्होंने अपनी कार्यशैली से जिंदगी को एक नया नजरिया दिया। अमर उजाला फाउंडेशन का कार्यक्रम ‘नजरिया, जो जीवन बदल दे’ पीजीआई के भार्गव ऑडिटोरियम में होगा। कार्यक्रम में बसंत के समय में पिघले पानी को टैंकों में इकट्ठा कर ठंडे रेगिस्तान माने जाने वाले लद्दाख में ‘आइस स्तूप’ बनाने और देश की शिक्षा प्रणाली के पुराने थके तरीकों को चुनौती देने वाले सोनम वांगचुक मुख्य वक्ता होंगे।

इनके साथ होंगे बंगलूरू की चार झीलों को नया जीवन देने वाले आनंद मलिगावद, मशहूर लेखक और प्रेरक वक्ता विवेक अत्रे, अंधाधुन जैसी फिल्मों से नई लकीर खींचने वाले निर्माता संजय राउतरे भी अपने विचार पेश करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह होंगे। कार्यक्रम आज यानि मंगलवार, 17 सितंबर, 2019 को दोपहर बाद 3.30 बजे से शुरू होगा और साढ़े पांच बजे तक चलेगा।

आप भी बनें अमर उजाला के मेहमान, ऐसे करें अपनी सीट पक्की अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम ‘नजरिया जो जीवन बदल दे’ में सिटी के लोग भी हमारे खास मेहमान हाेंगे। इसके लिए यदि आप अपनी सीट बुक नहीं करा पाए हैं, तो घबराएं मत। आप अभी अपनी सीट पक्की कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ खबर में दिए क्यूआर कोड को स्कैन करके या फिर मोबाइल नंबर- 9582475475 पर मिस्ड कॉल देकर पंजीकरण करना होगा। इसके अलावा आप https://foundation.amarujala.com/nazaria-registration पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जल्द कीजिए, सीटें सीमित हैं। सीट, पहले आएं, पहले पाएं के आधार पर बुक हो रही हैं।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward