Home Health Blood Donation Camp विश्व रक्तदाता दिवस आज, आप भी करें महादान
Health

विश्व रक्तदाता दिवस आज, आप भी करें महादान

  • calendar_month 14,JUN 2019
विश्व रक्तदाता दिवस आज, आप भी करें महादान

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन के आह्वान पर देश के सत्तर से अधिक शहरों में महादानियों का महामेला लगने जा रहा है। शुक्रवार, 14 जून, 2019 को सुबह से ही आप रक्तदान करके, अनजान की जान बचा सकते हैं। अमर उजाला के प्रसार वाले राज्यों (उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, जम्मू व चंडीगढ़) के कई जिलों में आज अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

रक्तदान को लेकर युवाओं में भारी उत्साह है। इस अवसर पर कई युवा पहली बार स्वैच्छिक रक्तदान करेंगे। रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोर नहीं आती है, इसलिए आप भी रक्तदान करने से नहीं चूकें।

आपके आसपास सरकारी ब्लड बैंक के साथ मिलकर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा हो, वहां जाकर आप रक्तदान कर सकते हैं। कैंपों में जो भी रक्त एकत्रित होगा, उसे सरकारी अस्पतालों के ब्लड बैंकों में दिया जाएगा। इसमें समाज का हर वर्ग जुड़ता है और अपनी सेवाएं देता है। देश के अलग-अलग प्रांतों में इन कैपों से सरकारी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, समाजिक संगठन, और रेडक्रॉस सोसाइटी भी जुड़ रही हैं।
रक्तदान सेहत के लिए फायदेमंद : पंवार
ब्लड बैंक के मेडिकल ऑफिसर डॉ. संदीप पंवार ने कहा, रक्तदान करना हमेशा फायदेमंद रहता है। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से हार्ट अटैक की आशंका कम हो जाती है। रक्तदान से खून पतला होता है, जो कि हृदय के लिए अच्छा होता है। एक नई रिसर्च के मुताबिक नियमित रक्तदान करने से कैंसर व दूसरी बीमारियों के होने का खतरा भी कम हो जाता है, क्योंकि यह शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है।

रक्तदान करने के बाद बोनमैरो नए रेड सेल्स बनाता है। इससे शरीर को नए ब्लड सेल्स मिलने के अलावा तंदुरुस्ती भी मिलती है। रक्तदान सुरक्षित व स्वस्थ परंपरा है। इसमें जितना खून लिया जाता है, वह 21 दिन में शरीर फिर से बना लेता है। ब्लड का वॉल्यूम तो शरीर 24 से 72 घंटे में ही पूरा बन जाता है। इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward