Home Empowerment Self-Defense Training डरेंगे नहीं, सहेंगे नहीं, डटकर करेंगे मुकाबला
Empowerment

डरेंगे नहीं, सहेंगे नहीं, डटकर करेंगे मुकाबला

  • calendar_month 08,MAR 2019
डरेंगे नहीं, सहेंगे नहीं, डटकर करेंगे मुकाबला

वोडाफोन सखी और अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान अपराजिता- 100 मिलियन स्माइल्स के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार, 8 मार्च, 2019 को वाराणसी के राजघाट स्थित वसंत महिला महाविद्यालय में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गयाl इस दौरान छात्राएं बहुत उत्साहित दिखीं और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया।

अपने ऊपर होने वाले अत्याचारों को लेकर न डरेंगे और न अब कुछ सहेंगे बल्कि ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए डटकर मुकाबला करेंगे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अलका सिंह के देखरेख में हुए इस कार्यक्रम में छात्राओं को मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट की ट्रेनर्स ज्योति सिंह, दिव्या पांडेय, निधि राज गुप्ता, अनीता प्रजापति, शुभम यादव आदि ने आत्मरक्षा के गुर बताए।

उन्होंने एक-एक कर विषम परिस्थिति में किक मारने के साथ ही खुद का बचाव करते हुए सामने वाले पर वार करने, राह चलते बाल पकड़कर खींचने वालों का मुकाबला कैसे करेंगे, इसका प्रशिक्षण भी दिया। बताया कि सेल्फ डिफेंस के लिए सामने वाले के चेहरे, नाक, पेट पर वार कर उसे कमजोर किया जा सकता है। किसी भी दशा में सामने आने वाले को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना चाहिए। कार्यशाला के दौरान छात्राओं को खुद की सुरक्षा के लिए तत्पर रहने का संकल्प भी दिलाया गया। इस दौरान डॉ. श्रेया, डॉ. अंजना सिंह, डॉ. श्वेता, डॉ. मोहंता, डॉ. सौरभ सिंह आदि लोगों ने अपराजिता अभियान की सराहना की।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward