Home Health Blood Donation Camp हवेलिया वैलेंसिया होम्स सोसाइटी में कल लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
Health

हवेलिया वैलेंसिया होम्स सोसाइटी में कल लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

  • calendar_month 27,NOV 2020
हवेलिया वैलेंसिया होम्स सोसाइटी में कल लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

अमर उजाला फाउंडेशन और हवेलिया ह्यूमैनिटी के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान-महादान अभियान के तहत शनिवार, 28 नवम्बर, 2020 को ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी हवेलिया वैलेंसिया होम्स में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का संचालन नोएडा जिला अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में प्रातः 10 से दोपहर के 2 बजे तक किया जायेगा। 

वैश्विक स्वास्थ्य संकट कोरोना को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्यता से किया जायेगा। साथ ही सभी शिविरों में तमाम सुरक्षा व्यवस्था जैसे दो गज देह से दूरी, मास्क का प्रयोग एवं सैनिटाइजेशन आदि का विशेष ध्यान रखा जायेगा। शिविर में एकत्र किये गये रक्त को जिला अस्पताल के रक्त कोष में संचित किया जायेगा, इससे जरूरतमंद लोगों की मदद की जाएगी। यदि आप स्वस्थ महसूस कर रहे हैं, तो रक्तदान करके देखिये अच्छा लगता है। इससे शरीर में कोई कमज़ोरी नहीं आती है। इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन और जिला अस्पताल की तरफ से डोनर कार्ड और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया जायेगा।

रक्तदान से पहले रखें इन बातों का विशेष ध्यान!

क्या मैं कर सकता हूँ रक्तदान?

* यदि आपकी उम्र 18 से 65 वर्ष के बीच है।

* आपका वजन 45 किलोग्राम से अधिक है।

* आपका हिमोग्लोबिन 12.5 ग्राम/डे.ली. से अधिक है।

रक्तदान से पहले इन बातों का रखें ख्याल..

* पहले पूरी नींद लें।

* एक दिन पहले से ही शराब न पिएं।

* एक घंटे पहले धुम्रपान नहीं करें।

* रक्तदान से पहले हल्का भोजन लें।

* यदि आपका हिमोग्लोबिन कम है, तो रक्तदान नहीं करें।

* यदि आपने हाल ही में टैटू बनवाया है, तो रक्तदान न करें।

* यदि आप गर्भवती हैं, तो रक्तदान न करें।

* यदि आपने 90 दिन के भीतर रक्तदान किया हो, तो रक्तदान न करें।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward