Home Education Atul Maheshwari Scholarship अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-2015 को लेकर विद्यार्थियों में भारी उत्साह।
Education

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-2015 को लेकर विद्यार्थियों में भारी उत्साह।

  • calendar_month 27,AUG 2015
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-2015 को लेकर विद्यार्थियों में भारी उत्साह।

नई दिल्ली (ब्यूरो)। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-2015 के लिए विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पहले ही दिन ढाई हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने जहां छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन फार्म भरा, वहीं 30 हजार से ज्यादा ने मिस्ड कॉल करके इसकी जानकारी ली। इसके अलावा भी अमर उजाला के नोएडा स्थित कार्यालय में सुबह से रात तक लगातार फोन पर इसकी जानकारी विद्यार्थी और उनके अभिभावक लेते रहे। अगले माह 10 सितंबर तक आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके लिए फाउंडेशन की वेबसाइट dev.safalta.com या फिर अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाकर फार्म भर सकते हैं।

इसके अलावा विद्यार्थी अपने मोबाइल से मिस्ड कॉल करके भी आवेदन कर सकते हैं। मिस्ड काल के लिए 08030636402 डायल करने पर विद्यार्थी के मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से वेबसाइट का लिंक दिया जा रहा है। मिस्ड काल का रिस्पांस तभी मिल सकेगा अगर डायल करने वाले मोबाइल पर डीएनडी (डू नाट डिस्टर्ब) सेवा एक्टिवेटेड नहीं हो। सक्रिय डीएनडी सेवा को हटाने के लिए उपभोक्ता को 1909 पर कॉल करके इसे निष्क्रिय कराना होगा। फार्म में मांगी गई सभी जानकारियां देना अनिवार्य होगा। 

इस छात्रवृत्ति के लिए लिखित परीक्षा की तिथि जल्द घोषित की जाएगी। लिखित परीक्षा ऑनलाइन नहीं बल्कि विभिन्न शहरों में निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर होगी। फार्म भरते समय लिखित परीक्षा के लिए विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार शहर का चयन करें। इसके लिए 51 शहरों का विकल्प फार्म में दिया गया है। परीक्षा केन्द्र की सूचना ई-मेल द्वारा भेजे जाने वाले एडमिट कार्ड में दी जाएगी। इसलिए हर आवेदक का ई-मेल आई.डी. होना अनिवार्य है।   अमर उजाला के प्रसार क्षेत्र वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड,हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर) के प्रादेशिक बोर्ड के 9वीं से 12वीं तक के वे विद्यार्थी हिस्सा ले सकते है, जो प्रादेशिक बोर्ड से पढ़ाई कर रहे हैं, और जिनकी पारिवारिक आय डेढ़ लाख रुपए से कम होl 

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward