Home Education Atul Maheshwari Scholarship अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023: 80 फीसदी से अधिक ग्रामीण सफल, UP के 27 छात्र
Education

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023: 80 फीसदी से अधिक ग्रामीण सफल, UP के 27 छात्र

  • calendar_month 15,FEB 2024
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023: 80 फीसदी से अधिक ग्रामीण सफल, UP के 27 छात्र

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 के परिणामों की घोषणा हो गई है। छह राज्यों के प्रादेशिक शिक्षा बोर्डों के 44 प्रतिभाशाली व आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति दी जा रही है। नौवीं-दसवीं में पढ़ने वाले 22 विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपए और 11-12वीं के 22 विद्यार्थियों को 75-75 हजार की एकमुश्त छात्रवृत्ति दी जाएगी। जल्दी ही इन्हें एक-एक अभिभावक के साथ दिल्ली बुलाकर सम्मानपूर्वक छात्रवृत्ति के चेक भेंट किए जाएंगे। छात्रवृत्ति पाने वालों में अस्सी फीसदी से ज्यादा ग्रामीण पृष्ठभूमि के हैं। अमर उजाला के प्रसार क्षेत्र वाले छह राज्यों के 22 प्रकाशन केन्द्रों के जरिए अक्तूबर-नवंबर में हुई लिखित परीक्षा और उसके बाद हुए साक्षात्कार तथा आवेदकों द्वारा दिए गए कागजात का सत्यापन करके करीब सवा लाख आवेदकों में से इन प्रतिभाशालियों का चयन किया गया है। छात्रवृत्ति पाने वालों में यूपी से 27, शेष हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश इत्यादि के हैं।

9वीं-10वीं के मेधावी छात्रों की सूची

नाम    रोल नंबर    जिला
चंद्रहंस    2470158    आगरा
उत्कर्ष तिवारी    1380033    अलीगढ़
कुलदीप    190226    बरेली
प्रियंका नेगी    2350003    देहरादून
सूर्या वर्धन    2160022    धर्मशाला
हनी    2420370    गाजियाबाद
नवनीत यादव    1400053    गोरखपुर
आदित्य राज    2460018    हल्द्वानी
रितिका    2550054    हिसार
महेश्वर सिंह    2250013    जम्मू
उत्कर्ष द्विवेदी    2500156    झांसी
पंकज यादव    1010512    कानपुर
रिया    1690022    करनाल
गणेश पाण्डेय    2510057    लखनऊ
नैतिक सैनी    1070231    मेरठ
रजत कश्यप    2700051    मुरादाबाद
सुहानी निराला    2730036    नोएडा
विशाल त्रिपाठी    2100254    प्रयागराज
मधु    2110077    रोहतक
जागृति शर्मा    1740018    शिमला
अश्विनी यादव    1270567    वाराणसी
 

11वीं-12वीं के इन विद्यार्थियों को वजीफा

नाम    रोल नंबर    जिला
प्रशांत ओझा    4470039    आगरा
शिवम कुमार    4380065    अलीगढ़
गौरव यादव    3210177    बरेली
आयुष शर्मा    3170021    चंडीगढ़
साक्षी पुंडीर    3620019    देहरादून
कार्तिक शर्मा    4610032    धर्मशाला
चिराग गोस्वामी    3430544    गाजियाबाद
आनंद मोहन मिश्रा    4390316    गोरखपुर
सुमन बिष्ट    4460020    हल्द्वानी
खुशी    4550116    हिसार
अनिरुद्ध शर्मा    4750058    जम्मू
साक्षी सोनी    4500124    झांसी
रितुज मौर्या    3530169    कानपुर
नितेश    4680046    करनाल
प्रभात राज    4230099    लखनऊ
रवीश पोसवाल    3080214    मेरठ
रिंकू सिंह    4310821    मुरादाबाद
प्रिंस मिश्रा    3090798    प्रयागराज
प्रीति    4110041    रोहतक
अमन शर्मा    3150001    शिमला
पवन कुमार यादव    4690072    वाराणसी
 

दो दृष्टिबाधितों को विशेष छात्रवृत्ति
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दो दृष्टिबाधितों को विशेष छात्रवृत्ति के लिए चयनित किया गया है। इसमें जय प्रकाश मौर्या (रोल नंबर 5390014) को गोरखपुर और शिवानी (रोल नंबर 5220008) को लखनऊ से चुना गया है। परीक्षा परिणाम बनाते समय बहुत सावधानी बरती गई है। सत्यापन के कई दौर के बाद भी अंतिम समय तक कुछ विद्यार्थियों द्वारा दी गई जानकारी गलत निकलती रही। जिन 44 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए चयनित किया गया है, अगर उनकी ओर से दी गई जानकारी भविष्य में सत्यापन के दौरान गलत पाई गई तो छात्रवृत्ति निरस्त कर दी जाएगी।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward