Home Empowerment Self-Defense Training पंच बांधकर मारें किक, हमलावर होगा चित
Empowerment

पंच बांधकर मारें किक, हमलावर होगा चित

  • calendar_month 24,APR 2019
पंच बांधकर मारें किक, हमलावर होगा चित

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता- 100 मिलियन स्माइल्स के तहत बुधवार, 24 अप्रैल, 2019 को वाराणसी के कंदवा स्थित कर्दमेश्वर महादेव इंटर कॉलेज व राजातालाब स्थित श्रद्धा जूनियर हाईस्कूल में छात्राओं को कराटे की ट्रेनिंग दी गईl मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के सहयोग से आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में 300 से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लियाl 

इस मौके पर छात्राएं राह चलते कोई हाथ पकड़ ले तो उसकी गिरफ्त से अपना हाथ छुड़ाना और पलटकर उस पर वार करने की मार्शल आर्ट्स की प्राथमिक विधा से रूबरू हुईं। छात्राओं को किक मारने और पंच बांधने का तरीका बताया गया।

पहला शिविर कंदवा स्थित कर्दमेश्वर महादेव इंटर कालेज में लगा, जिसका शुभारंभ विद्यालय के उप प्रधानाचार्य राम सरन ने किया। इसमें मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ट्रेनर नगमा, खुशबू मौर्या, जया उपाध्याय, रुचि उपाध्याय और सूरज ने छात्राओं को आत्मरक्षा के तमाम पैतरों का अभ्यास कराया। इसमें 300 छात्राओं ने हिस्सा लिया।

दूसरा शिविर राजातालाब स्थित श्रद्धा जूनियर हाईस्कूल में आयोजित हुआ। इसका शुभारंभ प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह ने किया। शिविर मेें मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ट्रेनर खुशबू मौर्या, रेनू सिंह, पूजा, ज्योति, अंशु सिंह, कृतिका, संध्या, पूनम, ब्यूटी गुप्ता ने 200 छात्राओं को पंच बांधने का सही तरीका बताया। यह शिविर मानव एकेडमी के महासचिव सेंसई किसलय मानव और मुख्य प्रशिक्षक शिहान एचएन सिंह की देखरेख चलाया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण से छात्राएं हर परिस्थिति से निपट सकेंगी। अमर उजाला और मानव एकेडमी का यह कदम सराहनीय है।- रामसरन, कर्दमेश्वर महादेव इंटर कालेज, उपप्रधानाचार्य

लड़कियां सशक्त रहेंगी तो हर परिस्थिति का सामना कर सकती हैं। इस तरह के कार्यक्रम से उनमें हौसला बढ़ेगा।- संजय कुमार सिंह, प्रधानाचार्य, श्रद्धा जूनियर हाईस्कूल

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward