Home Health Blood Donation Camp राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के मौके पर 2908 लोगों ने किया महादान
Health

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के मौके पर 2908 लोगों ने किया महादान

  • calendar_month 01,OCT 2021
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के मौके पर 2908 लोगों ने किया महादान

अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर 70 शहरों में महादानियों ने दिखाया उत्साह

वैश्विक स्वास्थ्य संकट कोरोना काल में सभी रक्त कोषों में खून की कमी आई है। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को खासा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के मौके पर शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 70 शहरों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से आयोजित 80 शिविरों में 2908 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इसमें युवाओं और महिलाओं की भागीदारी अधिक रही। अकेले लखनऊ संस्करण में 450 महादानियों ने रक्तदान किया। शिविरों में कोरोना संकट को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।

इस मौके पर कानपुर में 246, प्रयागराज में 78, आगरा 248, अलीगढ़ में 125, बरेली में 137, गोरखपुर में 189, झांसी में 43, मेरठ में 402, मुरादाबाद में 76, नोएडा में 25, वाराणसी 165, चंडीगढ़ में 363, देहरादून में 84, नैनीताल में 83, जम्मू में 44 और रोहतक संस्करण में 150 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।

इन शिविरों में स्थानीय जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक की टीम मौजूद रहीं। शिविर में एकत्र किये गये रक्त को संबंधित अस्पताल के रक्त कोष में संचित कर जरूरतमंद लोगों की मदद की जाएगी। शिविर में सभी रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन और ब्लड बैंक की ओर से डोनर कार्ड एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward