Home Health Blood Donation Camp राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर करें महादान
Health

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर करें महादान

  • calendar_month 30,SEP 2020
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर करें महादान

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार (1 अक्टूबर, 2020) को अमर उजाला के प्रसार वाले राज्यों (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, जम्मू और कश्मीर) के विभिन्न शहरों में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। वैश्विक स्वास्थ्य संकट कोरोना को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्यता से किया जायेगा। साथ ही सभी शिविरों में तमाम सुरक्षा व्यवस्था जैसे दो गज देह से दूरी, मास्क का प्रयोग एवं सैनिटाइजेशन आदि का विशेष ध्यान रखा जायेगा।

विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से आयोजित होने वाले इन शिविरों में स्थानीय जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम मौजूद रहेगी। शिविर में एकत्र किये गये रक्त को जिला अस्पताल के रक्त कोष में संचित किया जायेगा, इससे जरूरतमंद लोगों की मदद की जाएगी। यदि आप स्वस्थ महसूस कर रहे हैं, तो रक्तदान करके देखिये अच्छा लगता है। इससे शरीर में कोई कमज़ोरी नहीं आती है।

रक्तदान-महादान.. रखें इन बातों का विशेष ध्यान!

क्या मैं कर सकता हूँ रक्तदान?

* यदि आपकी उम्र 18 से 65 वर्ष के बीच है।

* आपका वजन 45 किलोग्राम से अधिक है।

* आपका हिमोग्लोबिन 12.5 ग्राम/डे.ली. से अधिक है।

रक्तदान करने से मुझे क्या मिलेगा? क्या हैं इसके फायदे?

* आपको एक प्रशस्ति-पत्र और एक डोनर कार्ड मिलेगा, जरूरत पड़ने पर आप कार्ड से एक साल तक सिविल अस्पताल से रक्त ले सकते हैं।

* रक्तदान से नई लाल रक्त कोशिकाएं बनती हैं।

* रक्त-प्रवाह को सामान्य बनाये रखता है, ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती।

* रक्तदान से हार्ट अटैक की आशंका कम हो जाती है।

* ये कैंसर के रिस्क को भी घटाता है।

* रक्तदान करने से वजन भी नियंत्रण में रहता है।

* हालांकि इसे वजन घटाने के उद्देश्य से किया जाना ठीक नहीं है।

* एक यूनिट रक्त से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है।

कहां कर सकते हैं रक्तदान..

अपने नजदीकी सिविल अस्पताल या अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में जाकर आप स्वैच्छिक रक्तदान कर सकते हैं।

रक्तदान से पहले इन बातों का रखें ख्याल..

* पहले पूरी नींद लें।

* एक दिन पहले से ही शराब न पिएं।

* एक घंटे पहले धुम्रपान नहीं करें।

* रक्तदान से पहले हल्का भोजन लें।

* यदि आपका हिमोग्लोबिन कम है, तो रक्तदान नहीं करें।

* यदि आपने हाल ही में टैटू बनवाया है, तो रक्तदान न करें।

* यदि आप गर्भवती हैं, तो रक्तदान न करें।

* यदि आपने 90 दिन के भीतर रक्तदान किया हो, तो रक्तदान न करें।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward