Home Health Blood Donation Camp भीषण गर्मी में अमर उजाला फाउंडेशन के आह्वान पर 7,544 लोगों ने किया रक्तदान
Health

भीषण गर्मी में अमर उजाला फाउंडेशन के आह्वान पर 7,544 लोगों ने किया रक्तदान

  • calendar_month 12,JUL 2023
भीषण गर्मी में अमर उजाला फाउंडेशन के आह्वान पर 7,544 लोगों ने किया रक्तदान

अमर उजाला फाउंडेशन की पहल

 

रक्तदान-महादान : विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदानियों ने दिखाया जज्बा

 

भीषण गर्मी में अमर उजाला फाउंडेशन के आह्वान पर 7,544 लोगों ने किया रक्तदान

 

अमर उजाला

नई दिल्ली

विश्व रक्तदाता दिवस पर बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से लगाए गए रक्तदान शिविरों में हर वर्ग के लोग शामिल हुए। 40 डिग्री से ऊपर की भीषण गर्मी और उमस के बीच दूसरों की जान बचाने के लिए हजारों लोगों ने रक्तदान कर स्वस्थ भारत के निर्माण की मुहिम में अपना योगदान दिया। रक्तदान शिविरों में कई जगह लोग घंटों अपनी बारी का इंतजार करते रहे। किसी अनजान की जान बचाने का जज्बा महादानियों में देखते ही बनता था। पहली बार रक्तदान कर रहे युवाओं ने उत्साह दिखाया, वहीं 60 वर्ष से ऊपर के कई वरिष्ठ नागरिकों ने रक्तदान कर दूसरों को भी अमर उजाला फाउंडेशन की इस मुहिम में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। अंबाला में लगाए गए एक शिविर में 68 वर्षीय श्री राजेंद्र गर्ग ने 211वीं बार रक्तदान किया। उन्हें दिल्ली में नेशनल हीरोज सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। इसी तरह, गाजियाबाद के 62 वर्षीय श्री एमवी कौशिक ने 83वीं बार रक्तदान किया। विकलांगों ने भी रक्तदान अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मेरठ मंडल की आयुक्त वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर अमर उजाला के शिविर में रक्तदान कर मिसाल पेश की। शिविर में रक्तदान करने वाले प्रत्येक महादानी को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रमाणपत्र वितरित किए गए। राजधानी लखनऊ में भी रक्तदान को लेकर गजब का उत्साह दिखा।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward