Home Empowerment Self-Defense Training सबल होंगी बेटियां तो सुदृढ़ होगा समाज
Empowerment

सबल होंगी बेटियां तो सुदृढ़ होगा समाज

  • calendar_month 06,MAY 2019
सबल होंगी बेटियां तो सुदृढ़ होगा समाज

अपराजिता- 100 मिलियन स्माइल्स और वोडाफोन सखी की ओर से सोमवार, 6 मई, 2019 को वाराणसी के फुलवरिया स्थित कृष्ण मोहिनी विद्या मंदिर की छात्राओं में आत्मरक्षा का ‌विश्वास जगाया गयाl लड़कियां इस काबिल हों कि छेड़खानी, दुर्व्यवहार जैसी परिस्थितियों से खुद निपट सकें। इसी उद्देश्य से आत्मरक्षा प्रशिक्षण की कार्यशाला चलाई जा रही है, ताकि वे किसी भी परिस्थिति का सामना खुद कर सकें।

आत्मरक्षा शिविर में मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ट्रेनर अनीता प्रजापति, ज्योति उपाध्याय, रुचि, जया, नगमा, उजाला मौर्या और खुशबू ने 200 से अधिक छात्राओं को पंच बांधना, शरीर की कमजोर कड़ी पर वार करना, किसी की पकड़ से खुद को छुड़ाने के साथ पैरों से वार करना आदि की तकनीक बताई।

इस दौरान प्रधानाचार्य सुधा उपाध्याय ने छात्राओं को खुद की सुरक्षा के लिए तत्पर रहने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर विद्यालय कमेटी के अध्यक्ष कृपा शंकर श्रीवास्तव मौजूद रहे। कार्यक्रम में छात्राओं को वोडाफोन सखी के बारे में भी बताया गया कि यह महिलाओं और लड़कियों के लिए बेहद उपयोगी सेवा है, जो उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। इसमें मुसीबत के समय बैलेंस या इंटरनेट कनेक्शन के बिना लोकेशन अलर्ट भेजने के अलावा बिना नंबर शेयर किए मोबाइल रिचार्ज किया जा सकता है। इस सर्विस को एक्टिवेट करने के लिए वोडाफोन महिला ग्राहक टोल फ्री नंबर 1800-123-100 पर कॉल कर सकते हैं।

आज जिस तरह की घटनाएं महिलाओं और लड़कियों के साथ हो रहीं हैं, उसमें यह प्रशिक्षण मददगार साबित होगा। - सुधा उपाध्याय, प्रधानाचार्य, कृष्ण मोहिनी विद्या मंदिर, फुलवरिया

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward