Home Empowerment Self-Defense Training दिल्ली के एसआरसीसी में छात्राएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर
Empowerment

दिल्ली के एसआरसीसी में छात्राएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर

  • calendar_month 01,MAR 2019
दिल्ली के एसआरसीसी में छात्राएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर

अमर उजाला फाउंडेशन, पुलिस के सहयोग से 'अपराजिता- 100 मिलियन स्माइल्स' अभियान के तहत शुक्रवार, 1 मार्च, 2019 को दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम आयोजित कराने जा रहा है। इसमें दिल्ली पुलिस के विशेषज्ञ छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगे। कार्यक्रम का मकसद हर नारी को अपराजिता बनाना है ताकि प्रत्येक नारी के चेहरे पर मुस्कान लाई जा सके।

इसी मकसद के साथ अपराजिता अभियान की शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत नारी को अपराजिता बनाने के लिए पूरी शिद्दत से प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान उत्तरी जिला पुलिस के विशेषज्ञ आत्मरक्षा की बारीकियां सिखाएंगे। छेड़छाड़, झपटमारी, ईव टीजिंग होने की स्थिति में कैसे अपना बचाव करें, के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

किसी जगह, किसी समय  पर खुद के साथ अप्रिय घटना होने पर रक्षा करने के संबंध में भी ट्रेनिंग दी जाएगी। विशेषज्ञ लड़कियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के तरीकों की भी जानकारी देंगे। अपराजिता महिला हिंसा के विरुद्ध एक साझा आवाज है, जिसका विजन है कि हर कोई यह सोचने पर मजबूर हो जाए कि सुरक्षित समाज हर महिला और बच्ची का हक है।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward