Home Empowerment Self-Defense Training वाराणसी के जेएस पब्लिक इंटर कॉलेज में छात्राओं ने सिखा आत्मरक्षा के गुर
Empowerment

वाराणसी के जेएस पब्लिक इंटर कॉलेज में छात्राओं ने सिखा आत्मरक्षा के गुर

  • calendar_month 12,MAR 2019
वाराणसी के जेएस पब्लिक इंटर कॉलेज में छात्राओं ने सिखा आत्मरक्षा के गुर

अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स और वोडाफोन सखी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार, 12 मार्च, 2019 को वाराणसी के परमन्दापुर स्थित जेएस पब्लिक इंटर कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गयाl कार्यशाला में छात्राओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखकर कहा कि अब डरेंगे नहीं बल्कि डटकर लड़ेंगे। अब खुद पर इतना विश्वास है कि सामने वाले को पस्त कर सकती हैं।

मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ट्रेनर्स ज्योति सिंह और अनीता प्रजापति ने छात्राओं को किक और पंच के साथ खुद का बचाव करने का तरीका बताया। प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह ने छात्राओं को खुद की सुरक्षा के लिए तत्पर रहने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका सुशील कुमार, राजकुमार पाल, पंकज त्रिपाठी, राजलक्ष्मी सिंह, सुमन सेठ, मंजू सिंह आदि मौजूद रहीं। वोडाफोन सखी महिलाओं के लिए उपयोगी सेवा है, जो उनकी सुरक्षा को ध्यान में रख कर हुए बनाई गई है।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward