Home Health Cancer Awareness Camp झांसी में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन कल
Health

झांसी में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन कल

  • calendar_month 07,DEC 2017
झांसी में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन कल

अमर उजाला फाउंडेशन और भक्ति वेदांत अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार, 11 दिसम्बर, 2017 को झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, करगुवां जैन मंदिर के सामने स्थित सिंघई मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में एक दिवसीय फ्री कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के मशहूर कैंसर विशेषज्ञ और रोबोटिक्स कैंसर सर्जन डॉ. विष्णु अग्रवाल और उनकी टीम मरीजों का परीक्षण कर परामर्श देगी। यदि आपको भी आशंका है, तो कैंप में इसकी जांच अवश्य कराएं।

कैंसर किसी को भी हो सकता है। समय-समय पर जांच कराते रहना चाहिए। अगर आपके मन में भी किसी तरह की शंका है तो कैंप में चले आइये। शरीर में कहीं गांठ है या कहीं पर सूजन है, मुंह के अंदर किसी तरह के घाव होते रहते हैं तो कैंप में चले आइए। यहां पर कैंसर विशेषज्ञ डॉ. विष्णु अग्रवाल आपकी जांच कर शंका का निवारण करेंगे। कैंप का आयोजन महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के सामने करगुवां जैन मंदिर के सामने स्थित सिंघई मल्टिस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में सुबह नौ से एक बजे तक होगा। कैंप में मरीजों को परामर्श दिया जाएगा। नियमानुसार मरीजों को रियायती ऑपरेशन के लिए मुंबई बुलाया जाएगा।

यहां करें संपर्क
शिविर के बारे में और अधिक जानकारी के लिए शाम को पांच बजे से रात नौ बजे तक फोन पर भी संपर्क कर सकते हैं। मोबाइल नंबर 09520114629 और 09473796656 पर आपको डॉक्टर से बात करने की सुविधा मिलेगी।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward