Home Health Cancer Awareness Camp गाजियाबाद के चंद्रालक्ष्मी अस्पताल में लगेगा निःशुल्क कैंसर जाँच शिविर
Health

गाजियाबाद के चंद्रालक्ष्मी अस्पताल में लगेगा निःशुल्क कैंसर जाँच शिविर

  • calendar_month 06,AUG 2019
गाजियाबाद के चंद्रालक्ष्मी अस्पताल में लगेगा निःशुल्क कैंसर जाँच शिविर

अमर उजाला फाउंडेशन और भक्तिवेदांत अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 11 अगस्त, 2019 को गाजियाबाद के वैशाली, सेक्टर- 4 स्थित चंद्रालक्ष्मी अस्पताल में एकदिवसीय निःशुल्क कैंसर जाँच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का संचालन प्रातः 10 बजे से दोपहर के 2 बजे तक किया जायेगा। इस दौरान देश के मशहूर कैंसर विशेषज्ञ और रोबोटिक्स कैंसर सर्जन डॉ. विष्णु अग्रवाल और उनकी टीम मरीजों को निःशुल्क परामर्श देगी।

कैंप में हर तरह के कैंसर के संदिग्ध मरीजों परामर्श दिया जाएगा। नियमानुसार मरीजों को रियायती ऑपरेशन के लिए मुंबई बुलाया जाएगा।

यहां कर सकते हैं संपर्क-
शिविर के बारे में और अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9897799278 और 8750068708 पर कर सकते हैं। 

शंका है तो चले आइये
कैंसर किसी को भी हो सकता है। समय-समय पर जांच कराते रहना चाहिए। अगर आपके मन में भी किसी तरह की शंका है तो कैंप में चले आइये। शरीर में कहीं गांठ है या कहीं पर सूजन है, मुंह के अंदर किसी तरह के घाव होते रहते हैं तो कैंप में चले आइए। यहां पर कैंसर विशेषज्ञ डॉ. विष्णु अग्रवाल आपकी जांच करेंगे और शंका का निवारण भी।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward