Home Health Cancer Awareness Camp झांसी में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन
Health

झांसी में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन

  • calendar_month 09,MAR 2016
झांसी में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन

अमर उजाला फाउंडेशन और भक्ति वेदांत हॉस्पिटल, मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में झांसी में मंगलवार, 8 मार्च, 2016 को निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गयाl शिविर में 262 रोगियों ने परीक्षण करवाया। इनमें से 80 लोगों में  कैंसर मिला। शिविर में देश के मशहूर कैंसर विशेषज्ञ, सर्जन व हाल ही में साउथ कोरिया से रोबोटिक्स कैंसर सर्जरी का प्रशिक्षण लेकर लौटे डॉ. विष्णु अग्रवाल और उनकी टीम के सदस्य डॉ. शिवमोहन, डॉ. अमोल ने मरीजों की जांच की।

शिविर में से सबसे अधिक 40 मुख कैंसर के मरीज पाए गए। वहीं, स्तन कैंसर के 14, गले के 11, एब्डोमेन और फेफड़ों के आठ-आठ मरीजों में कैंसर की पुष्टि हुई। कैंप में कुछ ऐसे भी मरीज मिले, जो पहली या दूसरी स्टेज के हैं और इलाज के बाद उन्हें इस बीमारी से राहत मिल सकती है।

कैंसर रोग विशेषज्ञों ने पीड़ित मरीजों को देखा और परामर्श दिया, जिनका पहले से ही कैंसर का इलाज चल रहा है। इसके साथ ही बहुत से लोग अपने को संदिग्ध रोगी मान रहे थे, उनकी जांच करके शंका दूर की। उदास और तनाव में आए ये लोग शंका दूर होने पर खुशी-खुशी घर गए।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward