Home Health Cancer Awareness Camp झांसी में नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन 08 मार्च को।
Health

झांसी में नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन 08 मार्च को।

  • calendar_month 03,MAR 2016
झांसी में नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन 08 मार्च को।

झांसी। अमर उजाला फाउंडेशन व भक्ति वेदांत हॉस्पिटल, मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में आठ मार्च को कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की नि:शुल्क जांच कर उन्हें परामर्श दिया जाएगा। शिविर का आयोजन महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज के पास स्थित राघवेंद्र हॉस्पिटल में होगा, जिसमें भक्ति वेदांत हास्पिटल के रोबोटेक सर्जरी स्पेशलिस्ट डा. विष्णु अग्रवाल व डा. अमोल की टीम द्वारा मरीजों की नि:शुल्क जांच की जाएगी।
 
शिविर में मरीज अपने पुराने पर्चे व जांच रिपोर्ट साथ लेकर आएं। शिविर में नि:शुल्क जांच के लिए पंजीकरण राघवेंद्र हास्पिटल के फोन नंबर 0510 2320448 व 2321123 तथा मोबाइल नंबर 09335015426 पर कराया जा सकता है। शिविर के संबंध में अधिक जानकारी समन्वयक नेत्रपाल सिंह से उनके मोबाइल नंबर 09458060436 पर प्राप्त की जा सकती है।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward