Home Health Cancer Awareness Camp निःशुल्क कैंसर जांच शिविर 10 दिसम्बर को आगरा में
Health

निःशुल्क कैंसर जांच शिविर 10 दिसम्बर को आगरा में

  • calendar_month 07,DEC 2017
निःशुल्क कैंसर जांच शिविर 10 दिसम्बर को आगरा में

अमर उजाला फाउंडेशन और भक्ति वेदांत अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 10 दिसम्बर, 2017 को आगरा के अजमेर रोड स्थित सफायर हॉस्पिटल, प्रतापपुरा में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एकदिवसीय निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा हैंl शिविर में मशहूर कैंसर विशेषज्ञ और रोबोटिक्स कैंसर सर्जन डॉ. विष्णु अग्रवाल अपनी चिकित्सकीय टीम के साथ मरीजों की जांच करेंगेl
 
कैंसर एक लाइलाज बीमारी है। यह किसी की भी जिंदगी का हिस्सा बन सकती है। समय पर जांच एवं उचित परामर्श से इससे बचा व लड़ा जा सकता है। हर वर्ष अनेकों लोग सही जांच एवं इलाज के अभाव में कैंसर से जान गवां देते हैं। वक्त पर जांच और सही जानकारी ही इस रोग का बचाव है।  शिविर में चिन्हित कैंसर से पीड़ित मरीजों को नियमानुसार नि:शुल्क या रियायती दर पर ऑपरेशन के लिए मुंबई बुलाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें 9520114629, 9473796656 (सुबह 10 से सायं 6 बजे तक)

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward