Home Health Cancer Awareness Camp निःशुल्क कैंसर जांच शिविर 6 अगस्त को आगरा में
Health

निःशुल्क कैंसर जांच शिविर 6 अगस्त को आगरा में

  • calendar_month 03,AUG 2017
निःशुल्क कैंसर जांच शिविर 6 अगस्त को आगरा में

अमर उजाला फाउंडेशन और भक्ति वेदांत कैंसर इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 06 अगस्त, 2017 को आगरा के अज़मेर रोड पर प्रतापपुरा स्थित सफायर अस्पताल में एकदिवसीय निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा हैंl शिविर का संचालन प्रातः 10 से अपराह्न 2 बजे तक किया जाएगाl 

इस दौरान जाने-माने रोबोटिक कैंसर सर्जन डॉ. विष्णु अग्रवाल अपनी टीम के साथ मरीजों की जांच करेंगेl शिविर में कैंसर से पीड़ित व्यक्तियों को चिन्हित कर ऑपरेशन रियायती दर पर या निःशुल्क किया जायेगाl कैंसर किसी को भी हो सकता है। समय-समय पर जांच कराते रहना चाहिए। अगर आपके मन में भी किसी तरह की शंका है तो कैंप में चले आइये। शरीर में कहीं गांठ है या कहीं पर सूजन है, मुंह के अंदर किसी तरह के घाव होते रहते हैं तो कैंप में चले आइए। पंजीकरण कराने एवं अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 9520114629, 9458060436

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward