Home Health Cancer Awareness Camp लखनऊ के बृजलाल हॉस्पिटल में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर।
Health

लखनऊ के बृजलाल हॉस्पिटल में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर।

  • calendar_month 29,SEP 0218
लखनऊ के बृजलाल हॉस्पिटल में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर।

अमर उजाला फाउंडेशन और भक्तिवेदांत अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार, 28 सितंबर, 2018 को एकदिवसीय निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश के मशहूर कैंसर विशेषज्ञ और रोबोटिक्स कैंसर सर्जन डॉ. विष्णु अग्रवाल और उनकी टीम मरीजों को परामर्श देगी। बृजलाल हॉस्पिटल, तहसीलगंज चौराहा, हरदोई रोड, चौक, लखनऊ में होने वाले इस कैंप का समय सुबह 11 बजे से 3 बजे तक है। कैंप में हर तरह के कैंसर के संदिग्ध मरीजों परामर्श दिया जाएगा। नियमानुसार मरीजों को रियायती ऑपरेशन के लिए मुंबई बुलाया जाएगा।

देश में कैंसर के आधे से ज्यादा मामलों में इसकी वजह तम्बाकू का सेवन है। यही वजह है कि देश में ओरल कैंसर से पीड़ित मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। तम्बाकू और धूम्रपान के सेवन के चलते यह घातक रूप लेता जा रहा है। ओरल कैंसर पुरुषों को अपना शिकार बना रहा है, वहीं महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर और बच्चेदानी के कैंसर से ग्रस्त हैं। हर साल इसके 8-9 लाख मामले सामने आते हैं। अनुमान है कि इस समय देश में लगभग 25 लाख से ज्यादा कैंसर मरीज हैं। देश में हर साल चार लाख से अधिक मौतें कैंसर से होती हैं। यह जानकारी भक्ति वेदांत कैंसर इंस्टीट्यूट मुंबई के सर्जन और कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. विष्णु अग्रवाल ने दी। देश में 40 प्रतिशत कैंसर का कारण तम्बाकू है, इसलिए तम्बाकू जनित कैंसर मनुष्यों में आम है जैसे कि फेफड़ों व मुंह का कैंसर। महिलाओं में गर्भ और स्तन कैंसर साधारण सी बात होती जा रही है। तम्बाकू सेवन, धूम्रपान, शराब और आदतों में बदलाव लाकर इससे बचा जा सकता है, हालांकि कैंसर का समय रहते पता लगाकर इलाज किया जाए, तो इससे मुक्ति पाई जा सकती है। इसलिए लापरवाही बरतने की जगह समय-समय पर कैंसर की जांच कराते रहना चाहिए।

कैंसर किसी को भी हो सकता है। समय-समय पर जांच कराते रहना चाहिए। अगर आपके मन में भी किसी तरह की शंका है तो कैंप में चले आइये। शरीर में कहीं गांठ है या कहीं पर सूजन है, मुंह के अंदर किसी तरह के घाव होते रहते हैं तो कैंप में चले आइए। यहां पर कैंसर विशेषज्ञ डॉ. विष्णु अग्रवाल आपकी जांच करेंगे और शंका का निवारण भी।

शिविर के बारे में अधिक जानकारी के लिए 9675207439, 9151300300, 9839467605 पर फोन भी कर सकते हैं।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward