Home Health Cancer Awareness Camp गाजियाबाद में फ्री कैंसर चेकउप कैंप कल
Health

गाजियाबाद में फ्री कैंसर चेकउप कैंप कल

  • calendar_month 08,DEC 2017
गाजियाबाद में फ्री कैंसर चेकउप कैंप कल

अमर उजाला फाउंडेशन और भक्तिवेदांत अस्पताल के तत्वावधान में शनिवार, 9 दिसंबर को एक दिवसीय फ्री कैंसर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश के मशहूर कैंसर विशेषज्ञ और रोबोटिक्स कैंसर सर्जन डॉ. विष्णु अग्रवाल और उनकी टीम मरीजों को परामर्श देगी। गजियाबाद के वैशाली सेक्टर-6 स्थित आरोग्य अस्पताल में होने वाले इस कैंप का समय सुबह 11 बजे से 3 बजे तक है। कैंप में हर तरह के कैंसर के संदिग्ध मरीजों परामर्श दिया जाएगा। नियमानुसार मरीजों को रियायती ऑपरेशन के लिए मुंबई बुलाया जाएगा।

यहां कर सकते हैं संपर्क:

शिविर के बारे में और अधिक जानकारी के लिए शाम को 5 बजे से रात 9 बजे तक फोन भी कर सकते हैं। मोबाइल नंबर 09520114629 और 09473796656 पर आपको डॉक्टर से बात करने की सुविधा मिलेगी।

शंका है तो चले आइये:

कैंसर किसी को भी हो सकता है। समय-समय पर जांच कराते रहना चाहिए। अगर आपके मन में भी किसी तरह की शंका है तो कैंप में चले आइये। शरीर में कहीं गांठ है या कहीं पर सूजन है, मुंह के अंदर किसी तरह के घाव होते रहते हैं तो कैंप में चले आइए। यहां पर कैंसर विशेषज्ञ डॉ. विष्णु अग्रवाल आपकी जांच करेंगे और शंका का निवारण भी।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward