Home Education Atul Maheshwari Scholarship 8 दिन बढ़ी फॉर्म भरने की तिथि
Education

8 दिन बढ़ी फॉर्म भरने की तिथि

  • calendar_month 31,AUG 2019
8 दिन बढ़ी फॉर्म भरने की तिथि

विद्यार्थियों, अभिभावकों और प्रधानाचार्यों  की मांग पर प्रबंधन ने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा- 2019 के फॉर्म  भरने की अंतिम तिथि (31 अगस्त, 2018) को आठ दिन बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब प्रादेशिक बोर्डों के नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थी 8 सिंतबर (रविवार) तक फॉर्म भर सकते हैं। फाउंडेशन की वेबसाइट foundation.amarujala.com या अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com या फिर  https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2019  पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है।

फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां देना अनिवार्य होगा। लिखित परीक्षा के लिए विद्यार्थी अपनी सुविधा अनुसार शहर का चयन कर सकेंगे। इसके लिए 52 शहरों का विकल्प दिया गया है। परीक्षा केंद्र की सूचना ई-मेल द्वारा भेजे जाने वाले एडमिट कार्ड में दी जाएगी। इसलिए हर आवेदक का ई-मेल आईडी होना अनिवार्य है।

इस वर्ष की छात्रवृत्ति की परीक्षा में भाग लेने के लिए 9वीं से 12वीं तक की कक्षा के वे विद्यार्थी पात्र होंगे, 

- जो प्रादेशिक बोर्ड से पढ़ाई कर रहे हों,

- जिनकी पिछली कक्षा में 60% अंक हो और 

- परिवार की वार्षिक आय 1.5 लाख से कम हो, आवेदन कर सकते हैं।

गौरतलब हो कि पिछले वर्ष एक लाख से अधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए हुई परीक्षा में शामिल हुए थे और उसमें से सफल हुए 36 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 14.4 लाख रुपये दिए गए थे। 

एक एमबी से ज्यादा नहीं हो प्रमाण-पत्र 
विद्यार्थियों को फॉर्म में फोटो, अपनी पिछली कक्षा की मार्कशीट और घर का प्रणाम लगाना होगा। कोई भी फोटो एक एमबी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, नहीं तो आपका आवेदन स्वीकृत नहीं हो पाएगा। 

दृष्टिहीनों के लिए दो विशेष छात्रवृत्तियां- 
पिछली बार की तरह ही इस बार भी दो दृष्टिहीन विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा में उन्हें सहायक लाने की स्वीकृति दी जाएगी। इसमें ध्यान रखना होगा कि अपने से एक कक्षा नीचे का छात्र ही, उनका सहायक हो सकता है। सहायक को स्कूल का आई कार्ड साथ लाना होगा।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward