Home Health Blood Donation Camp भारी बारिश के बावजूद रक्तदान करने पहुंचे युवा
Health

भारी बारिश के बावजूद रक्तदान करने पहुंचे युवा

  • calendar_month 04,JUL 2016
भारी बारिश के बावजूद रक्तदान करने पहुंचे युवा

अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान-महादान अभियान के तहत रविवार, 03 जुलाई, 2016 को गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित दुहाई गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुरादनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ.सूर्यांशु ओझा समेत 36 युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कियाl महिलाओं ने भी शिविर में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कीl शिविर का उद्घाटन करते हुए मुरादनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ.सूर्यांशु ओझा और बसपा के वरिष्ठ नेता के.डी. त्यागी ने युवाओं को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित कियाl

बसपा नेता के आवास पर आयोजित शिविर में दुहाई नवयुवक समिति ने भी सहयोग किया। युवाओं में रक्तदान के प्रति खासा उत्साह दिखा, भारी बारिश के बीच भी युवाओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को फाउंडेशन और ब्लड बैंक टीम की ओर से डोनर कार्ड एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गयाl 

मुरादनगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ.सूर्यांशु ओझा ने कहा रक्तदान पुण्य कार्य है। अमर उजाला फाउंडेशन की रक्तदान-महादान मुहिम में मैंने स्वयं दुहाई गांव में रक्तदान करने का फैसला लिया। ताकि समाज में एक संदेश जाये और यह विश्वास पैदा हो कि सुदूर क्षेत्रों में भी बिना परेशानी के रक्तदान किया जा सकता है। लोगों की शंका के निवारण के लिए मैने स्वयं रक्तदान किया ताकि अधिक से अधिक लोग भविष्य में आयोजित होने वाले शिविरों में स्वैच्छिक रक्तदान करें।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward