Home Empowerment Self-Defense Training आत्मरक्षा की तकनीक से लैस हुईं बेटियां
Empowerment

आत्मरक्षा की तकनीक से लैस हुईं बेटियां

  • calendar_month 18,MAY 2019
आत्मरक्षा की तकनीक से लैस हुईं बेटियां

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से महिला सशक्तीकरण के लिए चलाए जा रहे अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स अभियान और वोडाफोन सखी के तहत शनिवार, 18 मई, 2019 को वाराणसी के परमानंदपुर स्थित विकास इंटर कॉलेज में एकदिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गयाl इस दौरान विद्यालय की करीब चार हजार छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। 

आत्मरक्षा के गुर सीख कर छात्राएं उत्साहित और आत्मविश्वास से लबरेज दिखीं। कार्यक्रम की शुरुआत में छात्राओं को अपराजिता अभियान की जानकारी दी गई। मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की प्रशिक्षकों ज्योति सिंह, पूजा विश्वकर्मा, वैशाली शर्मा, साक्षी तिवारी, दिव्या पांडेय, माया पटेल, दिव्या गुप्ता ने छात्राओं को पंच और किक मारने की तकनीक बताई। उत्साहित छात्राओं ने पूरे मनोयोग से आत्मरक्षा की तकनीक को समझा और जाना।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य एके सिंह, खेल शिक्षक राजेश कुमार यादव ने छात्राओं को खुद की सुरक्षा का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के अंत में वोडाफोन सखी के बारे में बताया गया कि यह महिलाओं और लड़कियों के लिए बेहद उपयोगी सेवा है। इसे उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर शुरु किया गया है। इसमें कोई भी वोडाफान सखी महिला ग्राहक बैलेंस या इंटरनेट कनेक्शन के बिना लोकेशन अलर्ट भेजने की सुविधा, फ्री 10 मिनट का प्रयोग कर रजिस्टर्ड इमरजेंसी नंबर को कॉल कर सकते है। इस सेवा को एक्टिवेट करने के लिए वोडाफोन महिला ग्राहक प्रीपेड और पोस्टपेड टोल फ्री नंबर 1800-123-100 पर कॉल कर सकते है।

अमर उजाला की ओर से चलाया जा रहा यह प्रशिक्षण शिविर छात्राओं के लिए मददगार साबित होगा। - एके सिंह, प्रधानाचार्य, विकास इंटर कॉलेज परमानंदपुर

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward