Home Education Empowering Schools कानपुर के माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने देखा और जाना अखबार छपने की प्रक्रिया
Education

कानपुर के माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने देखा और जाना अखबार छपने की प्रक्रिया

  • calendar_month 12,APR 2016
कानपुर के माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने देखा और जाना अखबार छपने की प्रक्रिया

अमर उजाला फांउडेशन की ओर से गोद लिए गए परिषदीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, शंकरपुर कटरी नत्थापुर, कानपुर के 83 विद्यार्थियों ने सोमवार, 11 अप्रैल, 2016 को कानपुर के दादा नगर कार्यालय स्थित अमर उजाला प्रिंटिंग प्रेस मे अखबार छपने और बनाने की प्रक्रिया देखी। विद्यार्थियों ने अखबार की प्लेट तैयार करने, मशीन में प्लेट लगाने, अखबार फोल्ड करने और पुरी तरह से तैयार अखबार मशीन से निकलने की प्रक्रिया भी देखी। 

विद्यार्थियों को अमर उजाला पब्लिकेशन की जानकारी भी दी गई। वहां से निकलने के बाद बच्चों को फजलगंज स्थित अमर उजाला कार्यालय भी ले जाया गया। कार्यालय में बच्चों ने संपादकीय, एचआर, सरकुलेशन और एडवरटीजमेंट सहित सभी विभाग देखें और उनकी कार्यप्रणाली के बारे में जानाl

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward