Home Education Atul Maheshwari Scholarship हल्द्वानी और अल्मोड़ा में आयोजित होने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति की परीक्षा तिथि में परिवर्तन।
Education

हल्द्वानी और अल्मोड़ा में आयोजित होने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति की परीक्षा तिथि में परिवर्तन।

  • calendar_month 18,OCT 2018
हल्द्वानी और अल्मोड़ा में आयोजित होने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति की परीक्षा तिथि में परिवर्तन।

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति की परीक्षा हल्द्वानी और अल्मोड़ा में रविवार, 28 अक्टूबर, 2018  को आयोजित की जाएंगीl गौरतलब हो कि पहले ये परीक्षा हल्द्वानी और अल्मोड़ा में रविवार, 18 नवम्बर, 2018 को होनी थीl परंतु कुछ तकनीकी कारणों से परीक्षा  तिथि में परिवर्तन किया गया हैl सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र ई-मेल पर भेज दिए गए हैं। आप अगर अपने ई-मेल आईडी से एडमिट कार्ड नहीं निकाल पा रहे हैं तो इस लिंक पर जाएं https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2018 और अपना इमेल आईडी और मोबाइल नंबर डालकर, अपना नाम सिलेक्ट करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा की तिथि बदलने की वजह से परेशान न हों, पुराना प्रवेश पत्र ही मान्य होगाl

विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। एडमिट कार्ड में कोई भी दिक्कत हो तो घबराएं नहीं, अपने स्कूल का फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं और परीक्षा दें। जिन सेंटरों में दृष्टिहीन विद्यार्थियों ने ऑन-लाइन फार्म भरे हैं, वे अपने साथ राइटर लेकर आएं। राइटर उनसे एक कक्षा नीचे का होना चाहिए। राइटर अपने स्कूल का पहचान पत्र साथ लेकर आए।

इन सेंटरों पर 28 को होगी परीक्षा:
हल्द्वानी, अल्मोड़ा, कानपुर, बांदा, जालौन, इटावा, हरदौई, फरूर्खाबाद, प्रतापगढ़, आगरा, एटा, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर, चंडीगढ़, देहरादून, हरिद्वार, कोटद्वार, रुड़की, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, जम्मू, ऊधमपुर, गोंडा, फैजाबाद, सुल्तानपुर, रामपुर, अमरोहा, वाराणसी (दो पालियों में), गाजीपुर, रॉबर्टगंज, रोहतक, रेवाड़ी, हिसार, फरीदाबाद, धर्मशाला, चंबा और शिमला बाकी जगहों पर 18 नवंबर को होगी।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward