Home Health Blood Donation Camp रक्तदान महादान: एक यूनिट रक्तदान बचाए चार की जान
Health

रक्तदान महादान: एक यूनिट रक्तदान बचाए चार की जान

  • calendar_month 19,AUG 2017
रक्तदान महादान: एक यूनिट रक्तदान बचाए चार की जान

रक्तदान महादान: एक यूनिट रक्तदान बचाए चार की जान 

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गाज़ियाबाद जिला प्रशासन की ओर से सोमवार, 21 अगस्त, 2017 को गाज़ियाबाद में रक्तदान-महादान अभियान के तहत 8 अलग-अलग स्थानों पर एकदिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा हैl शिविर का संचालन प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक किया जाएगाl रक्तदान शिविर में अमर उजाला फाउंडेशन विशेष सहयोग प्रदान कर रहा हैंl

आप भी निम्न में से किसी भी स्थान पर कर सकते हैं स्वैच्छिक रक्तदान: 

1. जिला मुख्यालय (कलेक्ट्रेट)

2. इम्पीरियल फॉर्म हाउस, निकट पुलिस लाइन, हरसांव

3. कनवेंसन सेंटर आवास-विकास परिषद, सेक्टर-15ए, वसुंधरा

4. आई.टी.एस. कॉलेज, मोहन नगर

5. आई.एम.एस.कॉलेज, डासना बाईपास

6. एस.आर.एम. यूनिवर्सिटी, मोदीनगर

7. ए.के.जी.इंजीनियरिंग कॉलेज, एन.एच.-24

8. के.आई.ई.टी. कॉलेज, एन.एच.-58

गौरतलब हो कि इस मौके पर जिलाधिकारी मिनिस्ती एस. स्वयं रक्तदान कर लोगों का हौशला बढ़ाएंगीl शिविर में विभिन्न सामाजिक संस्थाएं लगातार जगह-जगह जाकर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर रही हैंl शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को फाउंडेशन और ब्लड बैंक टीम की ओर से स्मृति चिन्ह, डोनर कार्ड एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगाl

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward