Home Health Blood Donation Camp अमर उजाला के प्रसार वाले सात राज्यों में रक्तदान शिविर का आयोजन
Health

अमर उजाला के प्रसार वाले सात राज्यों में रक्तदान शिविर का आयोजन

  • calendar_month 01,OCT 2016
अमर उजाला के प्रसार वाले सात राज्यों में रक्तदान शिविर का आयोजन

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार, 01 अक्टूबर, 2016 को अमर उजाला के प्रसार वाले सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली के अपने 19 संस्करणों) में आयोजित रक्तदान शिविरों में हजारों लोग अनजान की जान बचाने के लिए रक्तदान कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ में आयोजित रक्तदान शिविरों में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है।

अमर उजाला फाउंडेशन की इस मुहिम में विभिन्न अस्पताल और सामाजिक संगठन भी भागीदार बन रहे हैं। इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को फाउंडेशन और ब्लड बैंक टीम की ओर से डोनर कार्ड, स्मृति चिह्र एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गयाl

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward