Home Health Blood Donation Camp गाज़ियाबाद में 8 अलग-अलग जगहों पर रक्तदान शिविर का आयोजन
Health

गाज़ियाबाद में 8 अलग-अलग जगहों पर रक्तदान शिविर का आयोजन

  • calendar_month 21,AUG 2017
गाज़ियाबाद में 8 अलग-अलग जगहों पर रक्तदान शिविर का आयोजन

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गाज़ियाबाद में जिला प्रशासन की ओर से सोमवार, 21 अगस्त, 2017 को गाज़ियाबाद में 8 अलग-अलग जगहों पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं, जिसमें विभिन्न सामाजिक संस्थाएं सहयोग प्रदान कर रही हैंl अमर उजाला फाउंडेशन इस विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में विशेष सहयोग प्रदान कर रहा हैंl 

रक्तदान-महादान अभियान की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि रक्तदान करना सबसे पुण्य का काम हैl इन शिविरों का मकसद लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना हैl उन्होंने युवाओं को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए आग्रह किया कि रक्त की कमी के चलते किसी की जान नहीं जानी चाहिएl रक्तदान कर हम शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैंl 

एडीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सरकारी विभाग के कर्मचारियों को भी शिविर में रक्तदान करने के लिए बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिएl इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को फाउंडेशन और ब्लड बैंक टीम की ओर से डोनर कार्ड एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगाl

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward