Home Health Blood Donation Camp गाजियाबाद के नेहरू नगर स्थित वैशाली अपार्टमेंट में रक्तदान शिविर कल
Health

गाजियाबाद के नेहरू नगर स्थित वैशाली अपार्टमेंट में रक्तदान शिविर कल

  • calendar_month 20,APR 2019
गाजियाबाद के नेहरू नगर स्थित वैशाली अपार्टमेंट में रक्तदान शिविर कल

अमर उजाला फाउंडेशन, हीलिंग कैम्प्स फाउंडेशन के साथ मिलकर, रविवार, 21 अप्रैल, 2019 को गाजियाबाद के नेहरू नगर स्थित वैशाली अपार्टमेंट में एकदिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान का आयोजन किया जा रहा हैl शिविर का संचालन प्रातः 10 से दोपहर के 02 बजे तक किया जाएगाl 

शिविर में गाजियाबाद जिला अस्पताल (एमएमजी अस्पताल) की टीम मौजूद रहेगीl हीलिंग कैम्प्स फाउंडेशन के चेयरपर्सन डॉ. प्रमोद बंसल ने बताया कि रक्तदान शिविर की तैयारियां पुरी कर ली गई हैंl लोगों में अभी भी रक्तदान को लेकर कई भ्रांतियां हैl रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती है, रक्तदान के कई फायदे हैंl 

शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन और एमएमजी ब्लड बैंक टीम की ओर से डोनर कार्ड एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगाl 

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward