Home Health Blood Donation Camp नोएडा के सेक्टर 55 में रक्तदान शिविर का आयोजन 24 सितम्बर को
Health

नोएडा के सेक्टर 55 में रक्तदान शिविर का आयोजन 24 सितम्बर को

  • calendar_month 23,SEP 2017
नोएडा के सेक्टर 55 में रक्तदान शिविर का आयोजन 24 सितम्बर को

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान-महादान अभियान के तहत आर.डब्ल्यू.ए. के सहयोग से रविवार, 24 सितम्बर, 2017 को नोएडा के सेक्टर-55 स्थित सामुदायिक भवन में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा हैl शिविर का संचालन प्रातः 10 से अपराह्न 02 बजे तक किया जाएगाl 

इस दौरान शिविर में संयुक्त राज्य जिला चिकित्सालय, नोएडा के ब्लड बैंक की टीम मौजूद रहेगीl इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को फाउंडेशन और ब्लड बैंक टीम की ओर से डोनर कार्ड एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगाl आर.डब्ल्यू.ए. के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ने बताया कि शिविर की तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैl

फाउंडेशन के प्रयास की सराहना करते हुए जिला चिकित्सालय, नोएडा के ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉ. ह्रदयमणि लावानिया ने बताया कि इस मौसम में रक्त की जरुरत बढ़ जाती है l रक्तदान को लेकर अभी भी लोगों में कई तरह की भ्रांतियां हैl इस तरह लगातार शिविर के आयोजन से लोगों में जागरूकता आएगीl उन्होंने बताया कि रक्तदान से किसी तरह की कमजोरी नहीं होतीl यह एक पुण्य का काम है और सभी को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिएl

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward